फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्हें दोस्त समझती थी दुनिया वो असल में निकले पति-पत्नी, जानिए उन सितारों के बारे में जिन्होंने चोरी छिपे रचाई थी शादी

Fri, 12 Feb 2021 07:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचल, जय मेहता, जूही चावला - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में शादी का सीजन एक बार फिर शुरू हो चुका है और कई मशहूर हस्तियां शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। वहीं कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिनकी शादी करने की खबरें चर्चा में हैं। अब तो सितारों की शादी की खबरें बहुत पहले ही चर्चा में आ जाती हैं, लेकिन बहुत सी हस्तियां ऐसी भी रहीं हैं जिन्होंने गुपचुप शादी रचाना ज्यादा बेहतर समझा था। यहां तक कि इन सितारो को पहले लोग सिर्फ अच्छा दोस्त समझते थे। ऐसे में जब इन सितारों की शादी की खबरें सामने आई थी तो फैंस हैरान रह गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम, प्रिया रुंचल - फोटो : Instagram
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और गुड लुक्स से धूम मचाने वाले जॉन करीब 9 साल तक बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं फैंस को भी लगने लगा था कि जॉन और बिपाशा शादी कर लेंगे। हालांकि एक पोस्ट के जरिए मीडिया और फैंस के सामने जॉन और प्रिया रुंचल की शादी का अचानक खुलासा हुआ था। इनकी शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी।
विज्ञापन

3 of 5
विनोद मेहरा, रेखा - फोटो : ट्विटर
रेखा और विनोद मेहरा

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और अभिनेता विनोद मेहरा का रिश्ता कभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया। ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। रेखा और विनोद मेहरा की शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया था। 

4 of 5
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
साजिद नाडियावाला और दिव्या भारती

वक्त से पहले दुनिया को अलविदा कह देने वाली बॉलीवुड की गुड़िया दिव्या भारती ने 19 साल की उम्र में ही दुनिया भर की शोहरत पा ली थी। यहां तक कि बेहद कम उम्र में ही उन्होंने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी भी रचा ली थी। दिव्या अपने करियर के पीक पर थीं जब उन्होंने साजिद से शादी रचाई। ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई थी जिसकी जानकारी सिर्फ कुछ दोस्तों को ही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय मेहता, जूही चावला - फोटो : Instagram
जूही चावला और जय मेहता

जूही चावला की मुस्कान के आगे तो लाखों-करोड़ों फैंस अपना दिल हार जाते थे। जूही अपने दमदार अभिनय और खूबसूरती से हर किसी के दिल पर राज करती थीं। ऐसे में जब जूही की शादी की खबरें सामने आईं थी तो फैंस के दिल टूट गए थे। सबसे हैरान कर देने वाली बात ये थी कि जूही काफी लंबे समय तक जय मेहता को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं थीं, लेकिन जब उनकी शादी का राज खुला तो हर कोई हैरान गया था। जूही चावला और जय मेहता ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी जिसमें उनके बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें