फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी सहित इन बॉलीवुड हस्तियों ने दी नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और उगादी की शुभकामनाएं

Tue, 13 Apr 2021 12:35 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
आज यानी 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मालूम हो कि हिंदू कैलेंडर नव वर्ष भी आज से ही शुरू हो रहा है। इसके अलावा अलग अलग राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी, बैसाखी और विशू जैसे तमाम पर्व भी हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड और टीवी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। तो आइए देखते हैं किस तरह बॉलीवुड सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

2 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
हेमा मालिनी ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'सच है, महामारी ने फिर से अपना बदसूरत सिर उठाया है! यह नया साल (उगादी, गुड़ी पड़वा आज मनाया जाता है) तमिल पुथंडु कल, बंगाली पोइला बैशाख, केरल के विशु सभी इस महीने मनाए जाते हैं। आप सभी को एक सुरक्षित और स्वस्थ नव वर्ष की शुभकामनाएं, अपना ख्याल रखें।

https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1381801724403277827?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1381801724403277827%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fentertainment%2Fbollywood-ugadi-gudi-padwa-baisakhi-vishu-puthandu-jur-sital-cheti-chand-bohag-bihu-navratri-chaitra-nav-varsh-bollywood-celebs-wishes-784319
विज्ञापन

3 of 7
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
 अभिनेता फरहान अख्तर लिखते हैं, आपको शुभ गुड़ी पड़वा, बैसाखी, बिहू, नवरेह, चेटीचंड, उगादी, पुथंडु, विशु और रमजान मुबारक। आपको और आपके सभी प्रियजनों को प्रेम, शांति, ख़ुशी।
 

4 of 7
अरुण गोविल (राम) - फोटो : Social media

रामायण में राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने शुभकामना देते हुए लिखा- भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ तथा गुड़ी पड़वा महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

 

 

विज्ञापन

5 of 7
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor
एकता कपूर ने लिखा, 'इन खूबसूरत त्योहारों का उत्सव अच्छी आशा, सकारात्मक होने, शांति को गले लगाने और एक दूसरे के जीवन में सद्भाव फैलाने की याद दिलाता है। आपको और आपके प्रियजनों को एक सुरक्षित और खुशहाल बैसाखी, पोइला बोशाक, चेटीचंड, पुथंडु और गुड़ी पड़वा'
 
विज्ञापन

6 of 7
सुनील लहरी (लक्ष्मण) - फोटो : Social media

रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रभास - फोटो : instagram/actorprabhas
वहीं, अभिनेता प्रभास ने अपनी फिल्म राधे श्याम के नए पोस्टर के साथ फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें