करण जौहर , आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया को लॉन्च करने के बाद करण जौहर ने फिल्म ‘गिप्पी’ में रिया विज और फिल्म ‘उंगली’ में कंगना रणौत पर भी दांव लगाया लेकिन मामला उनका घूम फिरकर आलिया भट्ट पर ही आता रहा। पिछले नौ साल में वह आलिया भट्ट के साथ ‘2 स्टेट्स’, ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘शानदार’, ‘कपूर एंड संस’, ‘डियर जिंदगी’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘राजी’, और ‘कलंक’ बना चुके हैं। आलिया की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ भी पिछले तीन साल से निर्माणाधीन है।