फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन हसीनाओं ने ग्लैमर इंडस्ट्री से बाहर किया अपने हमसफर का चुनाव, आज जी रही हैं खुशहाल जिंदगी

Wed, 24 Jan 2024 12:37 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में जहां फिल्मों के सेट पर कई बार अभिनेत्रियों को अपनी असल जिंदगी का हीरो भी मिल जाता है। वहीं, कई बार इन बॉलीवुड बालाओं के दिलों के तार इंडस्ट्री के बाहर के शख्स से भी जुड़ जाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में फैंस अपने पसंदीदा सितारे के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी इच्छुक रहते हैं। ऐसे वे अपने पसंदीदा कलाकार के हमसफर के बारे में भी जानना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के बाहर अपना हमसफर खोजा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
हिंदी सिनेमा में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बार ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में शादी की थी। पांच साल तक डेट करने के बाद उन्होंने सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में चलती रहती हैं। शिल्पा ने भी अपने हमसफर का चुनाव इंडस्ट्री के बाहर ही किया है। शिल्पा ने साल  2010 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी कर ली। फिटनेस वीडियो बनाने में व्यस्त शिल्पा एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।

4 of 5
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इस समय भले ही फिल्मों से दूी बना ली है, लेकिन अभिनेत्री अभी भी रिएलिटी शोज होस्ट करती नजर आती हैं। माधुरी दीक्षित का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की बुलंदी में ही फिल्मों से दूर पेशे से डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी और आज दोनों खुशहाल जीवन भी व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का शर्मा ने भी ग्लैमर इंडस्ट्री से बाहर अपने हमसफर का चुनाव किया है। अनुष्का और विराट की जोड़ी काफी पहले से मशहूर हो गई थी। साल 2017 में दोनों ने इटली में जाकर शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें