फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन ही नहीं ऐश्वर्या और अमिताभ की मौत की झूठी खबर भी हुई थी वायरल, फैंस हो गए थे परेशान

Sun, 20 May 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोशल मीडिया पर अफवाह
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज वायरल हो रहा था कि महाबलेश्वर के पास बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस मैसेज को पढ़कर अजय के फैंस काफी परेशान हो गए जिसके बाद सच सामने आया कि ये खबर फर्जी है और अजय देवगन बिल्कुल ठीक हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अफवाहों के शिकार हुए हैं इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज रहे हैं जिनके बारे में सोशल मीडिया पर मौत की अफवाहें फैली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी झूठी खबर का शिकार हो चुकी हैं। साल 2016 में ऐश्वर्या राय के बारे में अफवाह सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हुई कि सास-ससुर जया और अमिताभ से ऐश की बन नहीं रही जिसके बाद उन्होंने दवा का ओवरडोज लेकर सुसाइड की कोशिश की हालांकि सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए ऐश्वर्या राय कुछ दिनों बाद ही मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शामिल हुईं।
विज्ञापन

3 of 6
हनी सिंह
2014 में यो यो हनी सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें बताया गया कि एक एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई हालांकि कुछ समय बाद ही हनी सिंह के करीबी लोगों ने बताया कि वो दुबई में हैं और वो ठीक हैं। हनी सिंह की जो तस्वीरें लीक हुई थी वो उनके गाने ब्रिंग मी बैक की थी।

4 of 6
अमिताभ बच्चन
2016 में कई लोगों के फेसबुक और व्हाट्सएप पर ये मैसेज आया कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन की मौत हो गई है। इस मैसेज में बताया गया था कि 23 फरवरी को सुबह 11 बजे अमिताभ बच्चन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस अफवाह ने बिग बी के फैंस को खासा परेशान कर दिया और इसके बाद अमिताभ के प्रवक्ता तक को ये बयान देना पड़ गया कि वो बिल्कुल ठीक हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं।
विज्ञापन

5 of 6
d
2014 में लता मंगेशकर की मौत की अफवाह आग की तरह फैल गई। जब लता मंगेशकर को इस बात का पता चला तो वो मीडिया के सामने आईं और ऐसी अफवाह को बकवास करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी खबर ने मुझे आहत किया है और मुझसे ज्यादा मेरे प्रशंसकों को। उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, मैं जिंदा हूं। लता मंगेशकर के बयान के बाद उनके लाखों प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिलीप कुमार
दिलीप कुमार की मौत की अफवाह कई बार सोशल मीडिया पर आम होती रहती हैं। हाल ही में दिलीप कुमार की तबियत कुछ नासाज थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह आने लगी थी। ऐसी खबरों को खारिज करते हुए दिलीप कुमार ने ट्वीट किए। दरअसल, काफी समय से दिलीप कुमार की तबियत खराब थी जिससे चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी कारण से वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं थे। जिस वजह से ये खबरें आने लगी थीं कि दिलीप कुमार नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें