फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने करोड़ों का खर्च बचाकर मंदिर में सादगी से की शादी, लिस्ट देखकर नहीं होगा यकीन

Mon, 05 Jun 2023 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी रॉयल वेडिंग के लिए काफी मशहूर हैं। अक्सर अभिनेता-अभिनेत्रियों को अपनी वेडिंग में पानी की तरह पैसे बहाते हुए देखा जाता है। हालांकि कुछ ऐसी भी अदाकाराएं हैं, जिन्होंने सादगी के साथ कम खर्च में अपनी शादी रचाई। इस लिस्ट में अमृता राव से लेकर उदिता गोस्वामी तक के नाम हैं, जिन्होंने अपनी शादी में फिजूलखर्ची से बचकर मंदिर में पार्टनर संग सात फेरे लिए।
Spider Man: स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, बंपर कमाई कर तोड़े रिकॉर्ड
विज्ञापन

2 of 5
अमृता राव-आरजे अनमोल - फोटो : social media
अमृता राव
अमृता राव ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फिल्म में विवाह में उनकी सादगी देखकर लोग अभिनेत्री से काफी ज्यादा इंप्रेस हो गए थे। असल जीवन में भी अमृता सादगी पसंद ही हैं। उन्होंने आरजे अनमोल से शादी की है। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी रॉयल तरीके से न करके। इस्कॉन मंदिर में बहुत कम खर्च में निपटा डाली थी।
Aashka Goradia: प्रेग्नेंसी में 10 घंटे काम कर रही हैं आशका, होने वाले बच्चे के लिए कविता लिख बयां किया हाल
विज्ञापन

3 of 5
मोहित सूरी, उदिता गोस्वामी - फोटो : Social media
उदिता गोस्वामी
उदिता गोस्वामी की तुलना एक समय इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्रियों में होती थी। हालांकि, असल जिंदगी में वह काफी सादगी से रहना पसंद करती हैं। उदिता ने फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी की है। सात फेरे लेने से पहले वह उनकी फिल्म जहर में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। मोहित और उदिता ने 2013 में जुहू के इस्कॉन मंदिर में बेहद सिंपल तरीके से शादी की थी। इस शादी में परिवार के करीबी सदस्यों ने ही केवल शिरकत की थी।
Quizzer Of The Year: हर रोज घर बैठे दीजिए सात आसान सवालों के जवाब, और पाइए मौका एक करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप का

4 of 5
श्रीदेवी-बोनी कपूर - फोटो : social media
श्रीदेवी
श्रीदेवी 90 के दशक में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। करियर के पीक पर वह फिल्म निर्माता बोनी कपूर को दिल दे बैठी थीं। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। जान्हवी और खुशी दोनों के बच्चे हैं। दोनों ही फिलहाल एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए जमकर मेहतन कर रही हैं।
Kajal Raghwani: ‘सर्विसवाली बहुरिया’ बनीं काजल राघवानी, आगरा और आसपास के इलाकों में अगले महीने से शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्या खोसला, भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या खोसला कुमार
दिव्या खोसला कुमार बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकी हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही भूषण कुमार से शादी कर ली थी। महज 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई थीं। दोनों की शादी 13 फरवरी, 2005 को जम्मू में मां वैष्णो देवी के मंदिर में सिंपल तरीके से हुई थी।
The Night Manager 2 Trailer: शैली की लंका जलाने आ रहा शान, ट्रेलर में अनिल-आदित्य दोनों दमदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें