फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से कितनी ज्यादा बदल गईं ये 20 बॉलीवुड एक्ट्रेस, कईं तो पहचान में नहीं आएंगी

Sun, 06 Jan 2019 02:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 21
bollywood actresses - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड हीरोइनों को आज देख कर लगता ही नहीं कि सालों पहले ये ऐसी दिखा करती थीं। आज सब कितनी हॉट और बोल्ड होती जा रही हैं लेकिन एक वक्त था कि इनमें से कई तो देखने में हीरोइन जैसी लगती ही नहीं थीं।
विज्ञापन

2 of 21
priyanka Chopra - फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में फिल्म अंदाज से डेब्यू किया था। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म हीरो- लवस्टोरी ऑफ ए स्पाई भी रिलीज हुई थी। उस वक्त ये ऐसी दिखती थीं।
विज्ञापन

3 of 21
Jacqueline Fernandez - फोटो : amar ujala
जैकलीन फर्नांडिस ने 2009 में फिल्म अलादीन से डेब्यू किया था। 6 साल में वे ज्यादा सुंदर और हॉट हो गई हैं।

4 of 21
kangna ranaut - फोटो : amar ujala
कंगना रनौत की पहली फिल्म गैंगस्टर थी जिसमें वे काफी पतली दिख रही थी और उनके बहुत घुंघराले बाल थे। लेकिन अब कंगना का लुक काफी बदल गया है।
विज्ञापन

5 of 21
kareena kapoor - फोटो : amar ujala
2000 में करीना कपूर ने जब पहली बार फिल्म रिफ्यूजी से डेब्यू किया था तब वे थोड़ी मोटी सी हुआ करती थीं। लेकिन अब वे फिटनेस का सबसे पड़ा उदाहरण हैं।
विज्ञापन

6 of 21
शिल्पा शेट्टी - फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म बाजीगर से डेब्यू किया था। हर कोई जानता है कि तब उनका रंग दबा और नाक चौड़ी सी थी। आज की शिल्पा को देख लीजिए तो कई भी दीवाना हो जाए।
विज्ञापन

7 of 21
प्रीति जिंटा - फोटो : amar ujala
1998 में आई फिल्म दिल से प्रीति जिंटा की पहली फिल्म थी। तब वे काफी क्यूट लगा करती थीं लेकिन अब उन पर उम्र का असर दिखने लगा है।
 

8 of 21
kajol - फोटो : amar ujala
बाजीगर की काजोल और हाल ही में रिलीज हुई दिलवाले की काजोल में जमीन आसमान का फर्क दिखता है। आज वे उम्र बढ़ने के बावजूद ज्यादा स्मार्ट और सुंदर लगती हैं।

9 of 21
दीपिका पादुकोण - फोटो : amar ujala
ओम शांति ओम से दीपिका पादुकोण का डेब्यू हुआ था। उनके नैन नख्श में थोड़ा सा बदलाव आया है लेकिन सुंदर वे पहले भी थीं और आज भी हैं।

10 of 21
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala
मैंने प्यार क्यों किया में कैटरीना कितनी सीधी सादी सी लगती थीं लेकिन आज कैटरीना बोल्ड और ब्यूटिफुल हो चुकी हैं।

11 of 21
सुष्मिता सेन - फोटो : amar ujala
सुष्मिता सेन ने 1993 में दस्तक से डेब्यू किया था तब वे ऐसी दिखती थीं। सुष्मिता आज भी गौर्जियस लगती हैं लेकिन डलती उम्र का भी धीरे धीरे असर दिखने लगा है।

12 of 21
रानी मुखर्जी - फोटो : amar ujala
रानी मुखर्जी ने फिल्म राजा की आएगी बारात से डेब्यू किया था। तब से अब तक में वे काफी बदल गई हैं। कहना पड़ेगा कि रानी ने वजन भी बढ़ा लिया है।

13 of 21
परिणीति चोपड़ा - फोटो : amar ujala
वहीं परिणीति चोपड़ा फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल से लेकर किल/दिल तक में ज्यादा वजन के साथ ही दिखीं लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने जो वजन घटाया औऱ फिटनेस बनाई है वो काबिल-ए-तारीफ है। बल्कि इसके लिए उन्हें कुछ ही दिन पहले अवार्ड भी मिला है।

14 of 21
करिश्मा कपूर - फोटो : amar ujala
1991 में फिल्म प्रेम कैदी से शुरूआत करने वाली करिश्मा कपूर की पुरानी फिल्में जैसे कुली नंबर वन, साजन चले ससुराल, राजा बाबू इस बात का सबूत हैं कि करिश्मा को मेक ओवर की वाकई जरूरत थी। लेकिन अब करिश्मा बेहद खूबसूरत लगती हैं। फिल्म हीरो नंबर 1, जुड़वा, दिल तो पागल है, हसीना मान जाएगी के वक्त से वे अच्छी लगने लगी थी।

15 of 21
ऐश्वर्या - फोटो : amar ujala
ऐश्वर्या राए पहली फिल्म और प्यार हो गया में जितनी सुंदर थीं आज भी उतनी ही सुंदर लगती हैं। बस थोड़ा सा वजन बढ़ा लिया है लेकिन हाल ही में आई उनकी फिल्म जज्बा में उन्होंने इस कमी को भी दूर कर दिया था।

16 of 21
माधुरी दीक्षित - फोटो : amar ujala
1984 में फिल्म अबोध से डेब्यू करने वाली माधुरी दीक्षित उस वक्त ऐसी दिखती थीं लेकिन आज, उम्र बढ़ने के बावजूद वे खूबसूरती की मूरत लगती हैं।

17 of 21
सोनम कपूर - फोटो : amar ujala
सोनम कपूर पहली फिल्म सांवरिया में भोली भाली लड़की के किरदार में थी। लेकिन फैशन के मामले में हमेशा से ही आगे रही हैं। स्टाइल की बात हो तो हमेशा ही सोनम का नाम सबसे पहले याद आता है।

18 of 21
विद्या बालन - फोटो : amar ujala
विद्या बालन के लुक में पहली फिल्म परिणीता से अब तक में ज्यादा फर्क नहीं आया है। अच्छी बात ये है कि पहले उनके पहनावे को लेकर बुत मजाक उड़ाया जाता था लेकिन अब ये कमी भी दूर हो गई है। वे जहां भी जाती हैं अच्छे से तैयार हो कर जाती हैं और वही पहनती है जो उन पर जचता है।

19 of 21
बिपाशा बसु - फोटो : amar ujala
2001 में आई फिल्म अजनबी से बिपाशा बसु की फिल्मी शुरुआत हुई थी। वे तब भी बोल्ड थीं और आज भी हैं।

20 of 21
तबू - फोटो : amar ujala
1985 की फिल्म हम नौजवान में तबू ने पहली बार काम किया था। आज वे ज्यादातर फिल्मों में बड़े बड़े हीरो हीरोइन की मां का रोल करती हैं। जल्द ही वे फिल्म फितूर में भी दिखेंगी।
विज्ञापन

21 of 21
आलिया भट्ट - फोटो : file photo
आलिया भट्ट अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से ज्यादा नहीं बदली हैं। उनका लुक वैसा ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें