फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के बीच ऐसी बुरी फंसी थीं ये 6 एक्ट्रेस, अक्षय कुमार ने बचाई थी इन दो हीरोइन की जान 

Fri, 20 Apr 2018 09:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
akshay kumar and vidya balan
स्टारडम होना अपने आप में बहुत बड़ी बात होती है। इसमें स्टार की जिंदगी कोई आम जिंदगी नहीं रह जाती और ना ही वे आम लोगों की तरह खुलेआम घूम सकते हैं। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स अपने को सुरक्षित रखने के लिए अपने साथ गार्ड भी रखते हैं। लेकिन इन गार्ड के होने के बाद भी इन स्टार्स के साथ पब्लिकली गैर-इरादातन छेड़छाड़ हो जाती है, जिसे सहन करना मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में जिनके साथ हुई छेड़छाड़..
विज्ञापन

2 of 7
Sushmita Sen
इस कड़ी में पहले बात करेंगे मिस यूनिवर्स रहीं खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की। बात उस समय की है जब वह एक ज्वैलरी शॉप के उद्घाटन के लिए गई थीं। लेकिन वहां मौजूद बेकाबू भीड़ के बीच वह फंस गई और उनके कई फैंस उनके ऊपर चढ़ गए। सुष्मिता आज भी इस बात को याद करके कांप जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Deepika Padukone
फिल्म पद्मावत की प्रमोशन के दौरान दीपिका पूरी तरह से करणी सेना की धमकियों से डरी हुई थीं। लेकिन इस गहमागहमी के बीच दीपिका जब स्पेशल मैगजीन लॉन्च के मौके पर पहुंची तो किसी फैंस ने उनके साथ बदतमीजी कर डाली। लेकिन गुस्से में लाल दीपिका ने भीड़ में सबको जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

4 of 7
Sonkashi Sinha
इस लिस्ट में एक्टर शत्रुगन की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम आता है। बात उन दिनों की है जब फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी सिन्हा को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में उनके फैंस उनके शरीर को छूने लगे लेकिन अक्षय कुमार ने उन्हें इस भरी भीड़ से बचाया। 
विज्ञापन

5 of 7
katrina kaif
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी इस दंश को झेल चुकी हैं। फिल्म तीस मार खान की प्रमोशन के दौरान अक्षय और कटरीना फैेन्स के बीच गए थें। लेकिन कटरीना अपने फैन्स के बीच बुरी फंस गईं लेकिन समय रहते अक्षय कुमार ने कटरीना को भीड़ से सुरक्षित निकाला।  इसके बाद 2015 में भी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान कटरीना को छेड़छाड़ जैसी वारदात का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 7
Sonam Kapoor
2013 में आई फिल्म रांझना की प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस सोनम कपूर को एक अधेड़ उम्र के शख्स ने गलत तरीके से छुआ जिसपर सोनम रो पड़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bipasa basu
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस बिपासा बसु की। बात उन दिनों की हैं जब वह सुपरहिट फिल्म राज की प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची थीं। लेकिन इस बीच उन्हें भी इस गंदी हरकत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें