फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमी से रानी तक, बॉलीवुड की हॉट हीरोइनें, जिन्होंने टीचर बनकर छात्रों को सिखाया सबक

Wed, 05 Sep 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज पूरे देश के स्कूलों में टीचर्स डे मनाया जा रहा है। इस दिन स्कूल के ज्यादातर छात्र एक दिन के लिए एक टीचर की भूमिका को जीते हैं। वहीं बॉलीवुड सिनेमा ने टीचर को बहुत की अलग अंदाज में पेश किया है। बड़े पर्दे पर मेल टीचर्स के रूप में दर्शकों को जहां सुधारवादी टीचर दिए, वहीं फीमेल टीचर के अवतार में ग्लैमरस अध्यापिकाएं भी नजर आई हैं। उस फेहरिस्त में कई बड़े-बड़े नाम भी हैं। टीचर्स डे के खास मौके पर आज उन्हीं हीरोइनों के टीचर किरदार के बारे में बताते हैं जिन्होंने फिल्मों में टीचर का रोल निभाया।
विज्ञापन

2 of 10
मेरा नाम जोकर की मैरी
सिमी ग्रेवाल ने उस फिल्म में मधुर और मादक 'मैडम मैरी' का रोल प्ले किया था। टीचर की भूमिका में बाल ऋषि कपूर थे, जो राजू के किरदार में थे। राजू टीनएज अवस्था में था और मैडम के प्रति आकर्षित हुआ था। फिल्म दरअसल राजू की जिंदगी के विभिन्न पड़ावों पर आने वाली औरतों पर केंद्रित थी। मैडम मैरी उसे जिंदगी के पाठ पढ़ाती हैं।
विज्ञापन

3 of 10
दिल्लगी में ड्रीम गर्ल
1978 में आई 'दिल्लगी' में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने सख्त टीचर का रोल प्ले किया था। इतनी अनुशासन पसंद कि स्टूडेंट उन जैसी टीचर की क्लास में शायद ही जाना पसंद करें। चश्मे और साड़ी में हेमा मालिनी का वह अवतार भी लोगों को पसंद आया था। उसमें उनके रियल लाइफ हस्बैंड धर्मेंद्र भी प्रोफेसर के रोल में थे।
 

4 of 10
सुष्मिता का केमिकल लोचा
'मैं हूं ना में' सुष्मिता सेन केमिस्ट्री टीचर के रोल में थी। चांदनी के ग्लैमरस अवतार में उनकी क्लास के स्टूडेंट राम को उनसे प्यार हो जाता है। चांदनी हिंदी की पॉपुलर फिल्मों के कल्चर की एक्सटेंशन कही जा सकती हैं। सुष्मिता फीमेल टीचर के अवतार में एक और ग्लैमरस फेस थीं। 
विज्ञापन

5 of 10
आएशा का करिश्मा 
छह साल पहले आई फिल्म 'पाठशाला' में आएशा टाकिया स्कूल टीचर बनी थीं। वह किरदार सख्त होने के बावजूद बच्चों से प्यार से ही पेश आता था। पाठशाला में भी बच्चों की असल प्रतिभा तलाशने व तराशने की वकालत की गई थी। न कि सफलता की अंधी दौड़ लगाने की।
विज्ञापन

6 of 10
दिव्या का दिव्य अवतार
दिव्या दत्ता अमोल गुप्ते की 'स्टैनली का डिब्बा' में नजर आई थीं। बच्चों को असल में वैसी केयरिंग की टीचर की जरूरत है, जो उनकी मानसिकता और प्रतिभा समझ सके। उसके तहत ही टास्क दिया करें।
 
विज्ञापन

7 of 10
चित्रांगदा का चमत्कार
'देसी बॉयज' में चित्रांगदा प्रोफेसर तान्या शर्मा की भूमिका में थी। इतनी आकर्षक की जिग्नेश ऊर्फ जेरी पटेल उसके प्यार में पड़ जाता है। जेरी पटेल का रोल अक्षय कुमार ने निभाया था।

8 of 10
सनी की सनसनी 
फीमेल टीचर्स को भी फिल्मकारों ने कामुक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साल 2016 में आई फिल्म 'मस्तीजादे' में उन्होंने सनी लियोनी को ऐसी टीचर की भूमिका दी, जो लोगों को प्यार में सफल होने के पाठ पढ़ाती थी। 

9 of 10
करीना पर कुर्बान 
करीना कपूर खान को 'कुर्बान' में कौन भूल सकता है भला? यूनिवर्सिटी प्रोफेसर अवंतिका के रोल में वे बड़ी सजीली लगी थीं। प्यार में धोखा खाने पर वह अपने आतंकी पति को कानून के हाथों सौंप देती हैं। पति की भूमिका में करीना के शौहर सैफ अली खान थे। 
विज्ञापन

10 of 10
रानी मुखर्जी का हिचकी अंदाज
इसी साल आई रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' उनकी अब तक की सभी फिल्मों से बेहद अलग थी। रानी मुखर्जी इस फिल्म टॉरेट सिंड्रोम से जैसी बीमारी से ग्रस्त टीचर का रोल अदा किया जो दर्शको को काफी पसंद आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें