बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म 'सुपर 30' में व्यस्त हैं। ऋतिक ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्म दी है और तकरीबन बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है। लेकिन बॉलीवुड की ये 3 हस्तियां ऋतिक के साथ काम करने से बिल्कुल मना कर रही हैं...
विज्ञापन
कंगना रनौत
2 of 7
kangana ranaut
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की। ऋतिक रोशन और कंगना फिल्म 'कृष 3' से ही विवादों में चल रहे हैं। एक तरफ कंगना ने उनपर धमकी देने के आरोप लगाए हैं तो वहीं ऋतिक अभी भी इस मुद्दे पर ज्यादा खुलकर नहीं बोले हैं।
विज्ञापन
कंगना रनौत
3 of 7
KANGANA
बता दें कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों को किसी भी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया है। वहीं, कंगना भी अब ऋतिक के साथ फिल्म करने को राजी नहीं हैं।
प्रियंका चोपड़ा
4 of 7
priyanka chopra
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है प्रियंका चोपड़ा का। बता दें कि फिल्म 'कृष' में ऋतिक और प्रियंका की सुपरहिट जोड़ी देखी गई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोडे़ थे और लोगों को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई थी।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
5 of 7
priyanka chopra
इसके बाद प्रियंका फिल्म 'अग्नीपथ' और 'कृष 3' में साल 2013 में उनके साथ आखिरी बार दिखी थीं। बीते पांच सालों में इस जोड़ी को फिर से एक साथ नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
मेहर जेसिया
6 of 7
Mehar Jesia
आखिर में बात करेंगे एक्टर अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया की। मेहर एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने अर्जुन के साथ पहली फिल्म 'आई सी यू' प्रोड्यूस की थी। खैर, आपको बता दें कि मेहर के ऋतिक के साथ काम ना करने की वजह सुजैन खान हैं।