फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दे की जिंदगी का काला सच- जिया, सिल्क स्मिता, कृतिका और अब बिदिशा ने किया सुसाइड

Wed, 19 Jul 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
बिदिशा/इंस्टाग्राम
पॉपुलर असमिया एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ ने अपने गुड़गांव के घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। 26 साल की बिदिशा ने सोमवार की रात को फांसी लगाई थी। बिदिशा गुड़गांव के सेक्टर 43 में एक अपार्टमेंट में रहती थीं। बिदिशा अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं। ‌ बिदिशा से पहले हाल ही कुछ और एक्ट्रेस ने भी सुसाइड जैसा भयानक कदम उठाया। इनमें से ज्यादातर एक्ट्रेस को प्यार में धाेखा मिला। जानिए कौन थी ये एक्ट्रेस...

 
विज्ञापन

2 of 6
कृतिका चौधरी
स्ट्रगलिंग मॉडल और एक्ट्रेस कृतिका चौधरी की मौत सिनेमा जगत की अंधेरी दुनिया का सच सामने ले आई थी। कृतिका की हत्या की गई थी। चार दिन तक कृतिका चौधरी की लाश कमरे में ही सड़ती रही और पड़ोसी अपनी दुनिया में मस्त रहे। चार दिन बाद कुछ लोगों ने जब नोटिस किया तब जाकर मौत का पता चला। 
विज्ञापन

3 of 6
जिया खान
जून 2013 में जिया खान की मौत मात्र 25 साल की उम्र में हो गई थी। मौत का सच क्या था कोई नहीं जानता लेकिन एक दिन वह अचानक अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गईं। इस मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आत्महत्य़ा के लिए उकसाने का केस चला लेकिन उन्हें जमानत मिल गई।


 

4 of 6
दिव्या भारती
90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या ने कामयाबी के नए रिकॉर्ड बनाए थे। 5 अप्रैल 1993 में मात्र 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। मौत से एक साल पहले ही उन्होंने साजिद नाडियावाला के साथ शादी की थी। मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर से गिर कर उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
सिल्क स्मिता
दक्षिण की बेहद मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की मौत 36 साल की उम्र में हो गई थी। माना जाता है कि वे अपनी खराब होती इमेज से बेहद दुखी थीं। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी कहानी पर फिल्म 'डर्टी पिक्चर' भी बनी जिसमें विद्या बालन ने सिल्क का किरदार निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परवीन बाबी
परवीन बॉबी की मौत जनवरी 2005 में हुई थी। कहा जाता है कि वह बेहद गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहीं थीं। घर के भीतर उनकी मौत हो गई। और उनके पड़ोसी अपनी जिंदगी में मस्त रहे। जब घर के बाहर दूध और न्यूजपेपर का ढेर लग गया तब जाकर लोगों की नजर उनके घर पर पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें