बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड स्टार्स की कमी नहीं है। कई एक्टर्स एक्टिंग के साथ-साथ और काम भी करते हैं। कुछ सितारों का तो खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है तो वहीं कई निर्देशन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। कुछ फिल्म स्टार्स तो अच्छा गाना भी गाते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे एक्टर भी हैं जिन्होंने फिल्में भी लिखी और इनमें से कुछ को दर्शकों ने खूब पसंद किया, आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में...