फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब डायरेक्टर ने बिना बताए धर्मेंद्र की बना डाली एडल्ट मूवी, सीन देख सनी के उड़ गए थे होश

Tue, 23 Apr 2019 12:43 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
धर्मेंद्र
60 के दशक से फिल्मों में काम कर रहे धर्मेंद्र 90 के दशक तक आते आते एक सुपरस्टार बन चुके थे। उनका स्टारडम अपनी चरम सीमा पर था, लेकिन इस दौरान वो एक ऐसी गलती कर बैठे जिसके बारे में उन्हें भी नहीं चला और इसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
धर्मेंद्र
बात उन दिनों की है जब वो बी-ग्रेड फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले निर्देशक कांति शाह के साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे। कांति शाह ने इस फिल्म के दौरान धर्मेंद्र के साथ एक ऐसी चाल चली जिसने धर्मेंद्र के साथ साथ उनके बेटे सनी देओल के भी होश उड़ा दिए थे।
विज्ञापन

3 of 8
धर्मेंद्र
आईएमडीबी के अनुसार, दरअसल कांति शाह ने धोखे से धर्मेंद्र से अपनी अडल्ट फिल्म में काम करवा लिया और धर्मेंद्र को इसका पता भी नहीं चला। लेकिन कांति शाह ने अपनी हद तब पार की जब उन्होंने मसाज करवाने के बहाने धर्मेंद्र के नंगे बदन को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

4 of 8
धर्मेंद्र
मौका था एक सीन शूट का। धर्मेंद्र सीन का इंतजार कर रहे थे कि तभी वहां कांति शाह आए और धर्मेंद्र से कहा, 'तुम अपनी छाती पर तेल लगा लो और मसाज करवा लो क्योंकि अभी तुम्हें घुड़सवारी का एक सीन करना है और उसमें तुम्हारी छाती नंगी रहनी चाहिए। धर्मेंद्र बिना ना-नुकुर के मान गए। उन्हें लगा फिल्म के एक्शन सीन के लिए ये जरूरी है, लेकिन वो कांति शाह की असली मंशा से अंजान थे।
विज्ञापन

5 of 8
अभिनेता धर्मेंद्र
धर्मेंद्र अपने शरीर पर तेल लगवाने के लिए बैठे और उसी दौरान कांति शाह ने धर्मेंद्र के नंगे बदन को छोड़ उनके चेहरे के क्लोज शॉट ले लिए। धर्मेंद्र को लगा कांति शाह पूरा शूट कर रहे हैं, लेकिन कांति शाह ने अपने शॉट्स में धर्मेंद्र के नंगे बदन को छोड़ उनके चेहरे को ही शूट किया।
विज्ञापन

6 of 8
धर्मेंद्र
इसके बाद कांति शाह ने धर्मेंद्र के उन सींस को एक रेप सीन फिल्माने के लिए इस्तेमाल किया। इसके लिए कांति शाह ने धर्मेंद्र के बॉडी डबल को लिया और उसके चेहरे पर धर्मेंद्र का चेहरा रिप्लेस कर बहुत ही भयावह रेप सींस शूट किए। धर्मेंद्र को तो इस सब के बारे में आखिर तक पता नहीं चला।
 
विज्ञापन

7 of 8
धर्मेंद्र
लेकिन कुछ लोगों ने धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल को इस बात की खबर दे दी कि उनके पिता एक अडल्ट फिल्म में काम कर रहे हैं। ये सुनकर पहले तो सनी देओल को यकीन नहीं हुआ लेकिन सबूत देखने पर वो गुस्से से तिलमिला गए और उन्होंने तुरंत कांति शाह को फोन करके अपने घर बुलाया। घर बुलाकर सनी देओल कांति शाह पर खूब गरजे और धमकी दे दी कि अगर उस फिल्म को सिनेमाघरों से नहीं हटाया गया तो वो उनके खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
धर्मेंद्र
कांति शाह डर गए और उन्होंने सनी देओल के कहने पर फिल्म को हटा लिया। आज ये फिल्म कहीं भी उपलब्ध नहीं है। सनी देओल ने धमकी देकर धर्मेंद्र की फिल्म को तो हटवा दिया लेकिन धर्मेंद्र पर एक अडल्ट फिल्म में काम करने का ठप्पा जरूर लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें