फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल समेत 5 फिल्मी सितारे, जो बॉलीवुड में काम छोड़ बाहर कर रहे मस्ती

Fri, 11 Jan 2019 05:32 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bobby deol - फोटो : Instagram
नए साल की खुमारी बॉलीवुड सितारों के सिर पर अभी तक उतरी नहीं है। बॉबी देओल एक तरफ जहां गोवा में मस्ती कर रहे हैं। वहीं, सैफ-करीना भी तैमूर के साथ छुटिटयां मना रहे। अजय देवगन की भी परिवार के साथ तस्वीरें वायरल हो रहीं। वहीं, अनुष्का और प्रियंका भी अपने अपने पति के साथ बाहर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं।
विज्ञापन

2 of 7
bobby deol
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से खबरों में हैं। जी हां बॉबी देओल इस समय गोवा में छुट्टियां बिता रहे हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में बॉबी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर में सफेद शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहन रखी है। वहीं फोटो को शेयर करते हुए बॉबी ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है ' हैप्पी गो लकी इन गोवा'।
विज्ञापन

3 of 7
बॉबी देओल
वहीं बॉबी के फैंस उनकी इस तस्वीर को जमकर शेयर कर रहे हैं। वह फोटो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कहा है ' बॉबी आपके स्टाइल का जवाब नहीं है'। एक और फैन ने लिखा भाई आप अगली किस फिल्म में नजर आने वाले हो। इससे पहले बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज हुई थी। ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी ।

4 of 7
kajol - फोटो : twitter
काजोल और अजय देवगन हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर वापस आए हैं। अजय ने अपनी लाडली न्यासा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था -'रोशनी खूबसूरत है लेकिन मेरी बेटी के आगे सब फीका है। अजय ने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
तैमूर अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान के साथ पैरिस में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच करीना और तैमूर की क्यूट सी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों की यह तस्वीर तैमूर के फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। तस्वीर में करीना तैमूर को गोद में उठाए हुए हैं। ब्लू कलर की जैकेट और ब्राउन बूट्स में तैमूर और भी क्यूट लग रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
अनुष्का ने बुधवार को कैनबरा के एक हवाई जहाज पर अपनी एक नई तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग का प्रयोग कर 'हैप्पी फेस' लिखा। वहीं विराट ने भी एक तस्वीर साझा की और लिखा आनंद। यह निश्चित रूप से उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। इस तस्वीर में उन्होंने धारीदार शर्ट पहकर, आंखें बंदकर, भौंहें चढ़ा कर, चेहरे पर मुस्कान लिए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शादी के बाद कुछ दिन के लिए काम से ब्रेक ले लिया है। दोनों ने पहले लंदन में क्रिसमस मनाया फिर नया साल सेलीब्रेट करने के लिए स्विट्जरलैंड गए । अब प्रियंका और निक कैरेबियन में हनीमून मनाने जा पहुंचे हैं। एक फोटो में निक हाथ में सिगार पकड़े हैं वहीं प्रियंका उनके साथ पोज दे रही हैं। प्रियंका बिकनी पहने बीच के किनारे झूला झूल रही हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें