फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर स्टार्स के दामाद हैं ये सितारे, अक्षय कुमार से लेकर अनूप सोनी तक का नाम शामिल

Sun, 31 Jan 2021 02:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनूप सोनी- जूही बब्बर, शरमन जोशी- प्रेम चोपड़ा - फोटो : File Photo
ग्लैमर की दुनिया में भले ही प्यार, शादी और तलाक आम बात हो लेकिन यहां रिश्ते-नातों का भी अपना अलग महत्व है। इनमें चाहे एक्टर किसी का भाई हो या किसी का चाचा या फिर किसी का दामाद। बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिनका बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की बेटियों के साथ अफेयर रहा और उन्होंने शादी भी कर ली। इस पैकेज में आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताएंगे जो भले ही फिल्मों में ज्यादा खास कमाल ना दिखा पाए हों, लेकिन उनका रिश्ता बॉलीवुड के बड़े-बड़े घरानों से जुड़ा है।
विज्ञापन

2 of 11
Anup Soni
अनूप सोनी
टेलीविजन अभिनेता अनूप सोनी कई टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वो वेब सीरीज 'तांडव' में भी नजर आए। अनूप सोनी दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के दामाद है। उन्होंने राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से शादी की है।
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार
लिस्ट में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानी कि अक्षय कुमार का नाम भी आता है। अक्षय हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। अक्षय ने एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से साल 2001 में शादी की थी। अक्षय का बॉलीवुड करियर 90 के दशक से अभी भी टॉप पर चल रहा है।

4 of 11
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू - फोटो : Social Media
कुणाल खेमू
बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कुणाल खेमू बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। उन्होंने अपने से उम्र में पांच साल बड़ी गर्लफ्रेंड सोहा अली खान से शादी की। सोहा, नवाब मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगाोर की बेटी हैं और सैफ अली खान उनके बड़े भाई हैं।
विज्ञापन

5 of 11
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : Twitter
धनुष
दुनियाभर में पॉपुलर सॉन्ग 'कोलावरी डी' से लोकप्रिय हुए दक्षिण फिल्मों के सफल अभिनेता धनुष को नई पहचान बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' से भी मिली थी। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान माने जाने वाले मेगास्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। 
विज्ञापन

6 of 11
पत्नी के साथ कुणाल कपूर - फोटो : Instagram/kunalkkapoor
कुणाल कपूर
'रंग दे बसंती' से पहचान बनाने वाले अभिनेता कुणाल कपूर भी इस लिस्ट में शुमार हैं। कुणाल की पत्नी बॉलीवुड के कितने बड़े घराने से हैं इस बात से आप वाकिफ नहीं होंगे। कुणाल महानायक अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन के दामाद हैं।
विज्ञापन

7 of 11
फरदीन खान पत्नी नताशा के साथ
फरदीन खान
इस कड़ी में बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर फरदीन खान का भी नाम आता है। फरदीन भले ही पर्दे से कुछ दूर हो गए हों लेकिन वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। फरदीन खान ने 70 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा से साल 2005 में शादी की थी।

8 of 11
अजय देवगन, काजोल, नीसा देवगन - फोटो : Social Media
अजय देवगन
बॉलीवुड में अजय देवगन की एक्शन फिल्मों का सिक्का आज भी बरकरार है। उन्होंने साल 1999 में एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर शोमू मुखर्जी की बेटी काजोल से शादी की थी। बॉलीवुड में अजय और काजोल की जोड़ी को बहुत खूबसूरत माना जाता है।

9 of 11
शरमन जोशी - फोटो : Social Media
शरमन जोशी
शरमन जोशी बॉलीवुड में अपने कॉमेडी स्टाइल से बहुत ही लोकप्रिय हैं। उन्हें फिल्म 'गोलमाल' और ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' से बॉलीवुड में बड़ी पहचान मिली थी। शायद ही आपको पता हो कि शरमन पुरानी फिल्मों के मशूहर विलेन प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं।

10 of 11
कुमार गौरव
कुमार गौरव
बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कुमार गौरव ने दिग्गज अभिनेता और राजनीतिज्ञ सुनील दत्त की बेटी नम्रता दत्त से शादी की है। गौरव रिश्ते में संजय दत्त के जीजा लगते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान और आयुष शर्मा
आयुष शर्मा
आयुष शर्मा खान परिवार के दामाद हैं। जी हां! आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की है। इस नाते वो सलीम खान के दामाद और सलमान खान के जीजा लगते हैं।

पढ़ें: एक्स वाइफ सुजैन के काम से खुश हुए ऋतिक रोशन, तारीफ में कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें