फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बायोपिक ने चमकाई इन सितारों की किस्मत, करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म हुई साबित

Thu, 01 Jun 2023 01:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से बायोपिक बनती चली आ रही हैं। सत्य घटनाओं पर आधारित ये फिल्में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई के साथ ये फिल्में कई सितारों के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी साबित हुई हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के  बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए बायोपिक फिल्म मील का पत्थर साबित हुईं।
Mahesh Babu: महेश बाबू की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, पहली झलक में दमदार एक्शन करते दिखे सुपरस्टार
विज्ञापन

2 of 5
तान्हाजी - द अनसंग वॉरियर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन
अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। लोगों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अजय ने फिल्म तान्हाजी द असंग वॉरियर में काम किया था। ओम राउत के निर्देशन में बनी  यह बायोपिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।
Akshay Oberoi: 'द ब्रोकन न्यूज' के दूसरे सीजन में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, निभाएंगे अहम रोल
विज्ञापन

3 of 5
'दंगल'
आमिर खान
आमिर खान को इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। साल 2017 में उन्होंने महावीर फोगाट के जीवन पर आधारित दंगल बनाई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह आमिर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
Filmy Wrap: अल्लू अर्जुन ने किया पहले प्यार का खुलासा और श्लोका ने दिया बेटी को जन्म, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

4 of 5
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला
फरहान अख्तर 
बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर निर्देशन के साथ एक्टिंग में भी माहिर हैं। फिल्म भाग मिल्खा भाग में उन्होंने दमदार अदाकारी दिखाई थी। यह बायोपिक टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म  का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। लीड एक्टर के तौर पर यह फरहान के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। 
Kartik Aaryan-Bhuvan Arora: कार्तिक संग नजर आएंगे भुवन अरोड़ा, हाथ लगी इस निर्देशक की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजू - फोटो : Social media
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं में होती है। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपना दमदार अभिनय दिखाया है। रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी एक बायोपिक ही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित थी। रणबीर की यह फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी।
Naseeruddin Shah: क्या 'द केरल स्टोरी' देखेंगे नसीरुद्दीन शाह? अभिनेता का जवाब जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें