फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: हॉलीवुड सितारों की तरह हूबहू दिखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान

Thu, 01 Jun 2023 01:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिनके हमशक्ल आज कल रील्स पर देखने को मिल जाते हैं। यह ज्यादातर आम लोग ही होते हैं, जिनके नाम भी लोगों को नहीं पता होते हैं। हालांकि, कुछ इन कलाकारों के कुछ ऐसे भी हमशक्ल हैं, जो केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी विश्व में प्रसिद्ध हैं। जी हां, बॉलीवुड के कई सितारों के हमशक्ल हॉलीवुड में भी मौजूद हैं। आइए आपको आज उनके बारे में बताते हैं।
Night Manager 2: 'अब शुरू होगी राजा के पहरेदार की कहानी', नाइट मैनेजर के सीजन 2 का नया पोस्टर आया सामने
विज्ञापन

2 of 5
अभय देओल-मार्क रफ्फालो - फोटो : सोशल मीडिया
अभय देओल-मार्क रफ्फालो
अभय देओल को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अपनी अदाकारी से उन्होंने फैंस के दिलों में अलग मुकाम हासिल किया है। लुक के मामले में भी वह कई बड़े सितारों को कड़ी टक्कर देते नजर आते हैं। अभय का चेहरा हॉलीवुड एक्टर मार्क रफ्फालो से काफी हद तक मिलता है। मार्क को हल्क का किरदार की वजह से पूरी दुनिया में पहचाना जाता है।
Ali Abbas Zafar: अली अब्बास जफर ने की प्रियंका की तारीफ, इस हॉलीवुड एक्ट्रेस से कर डाली 'देसी गर्ल' की तुलना
विज्ञापन

3 of 5
सचा बोरेन-जिम सरभ - फोटो : सोशल मीडिया
जिम सरभ-सचा बोरेन
जिम सरभ बॉलीवुड की कई फिल्मों में नेगेटिव रोल में नजर आ चुके हैं। वह अब तक उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के जहन में अब भी ताजा हैं। जिम और सचा एक दूसरे की कार्बन कॉपी लगते हैं। खुद जिम भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल से सचा के साथ एक कोलाज शेयर कर चुके हैं।
Aamir Khan: आमिर खान के घर पर पार्टी, पत्नी गिन्नी संग पहुंचे कपिल शर्मा, सामने आईं मुलाकात की तस्वीरें

4 of 5
जैकलीन-अमांडा - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन-अमांडा
इस लिस्ट में जैकलीन का नाम भी शामिल है। जैकलीन अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। जैकलीन और अमांडा के चेहरे में काफी समानताएं नजर आती हैं। दोनों एक दूसरे से मिल भी चुकी हैं। जैकलीन  भी यह मानती हैं कि वह अमांडा की तरह ही काफी हद तक दिखती हैं।
Mahesh Babu: महेश बाबू की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, पहली झलक में दमदार एक्शन करते दिखे सुपरस्टार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिम्मी शेरगिल-पेड्रो पास्कल - फोटो : सोशल मीडिया
जिम्मी शेरगिल-पेड्रो पास्कल
जिम्मी शेरगिल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है। लाखों की संख्या में लोग उन्हें पसंद करते हैं। जिम्मी भी हॉलीवुड के एक एक्टर की हूबहू कॉपी लगते हैं। पेड्रो पास्कल से उनका चेहरा काफी हद तक मिलता है। 
Akshay Oberoi: 'द ब्रोकन न्यूज' के दूसरे सीजन में अक्षय ओबेरॉय की एंट्री, निभाएंगे अहम रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें