फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha Birthday: अपने से 13 साल बड़े अमिताभ को दिल दे बैठी थीं रेखा, कुछ ऐसे चला दोनों की मोहब्बत का 'सिलसिला'

Tue, 10 Oct 2023 10:25 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेखा - फोटो : अमर उजाला
चांद को जमीन पर देखना हो तो वहां देखिए जहां कांजीवरम साड़ी पहने रेखा खड़ी हों। अभिनेत्री का चमकदार चेहरा, नागिन से बलखाते बाल और गजरे की महक आज भी लोगों की दिल की धड़कनें बढ़ा देती है। हर साल 10 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाने वाली बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने लोगों के साथ ही हिंदी सिनेमा के महानायक को भी अपना दीवाना बना दिया था। फिल्मों के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहने वाली रेखा के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर क्यों बिग बी और उनकी राहें एक न हो सकीं।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन,रेखा - फोटो : yashrajfilms.com
10 अक्तूबर 1954 में एक साउथ इंडियन फैमिली में जन्मीं रेखा ने अपने करियर की शुरुआत एक महज चार साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'इनती गुट्टू' से की थी। हालांकि, रेखा ने बॉलीवुड में कदम साल 1970 में आई फिल्म 'सावन भादो' से रखा था। एक्ट्रेस का पूरा नाम रेखा गणेशन है। अपने करियर के दौरान रेखा ने 'उमराव जान', 'मुकद्दर का सिकंदर',  'सिलसिला', 'मिस्टर नटवरलाल', 'खून भरी मांग', 'कलयुग','गंगा की सौगंध', 'लज्जा', 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। शानदार अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली रेखा की एक्टिंग के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों के बीच इश्क बेशुमार था, लेकिन अमिताभ ने अपने से 13 साल छोटी रेखा के इजहार करने के बाद मना कर दिया था। क्यों..? चलिए जानते हैं खुद रेखा की जुबानी।   
विज्ञापन

3 of 5
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा सदी के महानायक अमिताभ के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने उनके और अमिताभ बच्चन के बीच के अफेयर के बारे में बात की थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन ने इससे इनकार क्यों किया है। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते की बात हमेशा से एक विवादित अफेयर के तौर पर देखी गई है। दोनों का प्यार परवान तो चढ़ा मगर अमिताभ बच्चन ने जया से शादी कर ली और दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। रेखा के साथ बिग बी के प्यार के किस्से काफी मशहूर हुए। आए दिन अखबारों में इनके इश्क के किस्से छपते रहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने इस बारे में भी खुलकर बात की थी कि अमिताभ ने इस रिश्ते से क्यों इनकार किया था।

4 of 5
रेखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब रेखा से पूछा गया कि अमिताभ बच्चन ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया है। इस पर उन्होंने कहा, 'वे ऐसा क्यों नहीं करेंगे..उन्होंने अपनी छवि बचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने अपना परिवार बचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने अपने बच्चों को बचाने के लिए ऐसा किया है। मुझे लगता है यह खूबसूरत है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं। लोगों को यह जानकर क्या करना है कि मेरा उनके प्रति कितना प्यार है या वे मुझे कितना प्यार करते हैं। वह मुझे प्यार करते हैं। मैं उन्हें प्यार करती हूं। यही बहुत है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि दूसरे क्या सोचते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा - फोटो : social media
रेखा ने यह भी कहा था कि, 'लोग यह सोचते होंगे कि बेचारी रेखा पागल है उस पर फिर भी देखो, शायद मुझे यह दया भावना मिलनी चाहिए। उनके कोई 10 अफेयर नहीं है। अमिताभ बच्चन अभी भी पुराने विचारों के है। वह किसी का दिल दुखाना नहीं चाहते। वह अपनी पत्नी को भी दुख देना नहीं चाहते।' अमिताभ बच्चन और रेखा ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है, जिनमें उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता है। हालांकि, असल जिंदगी में दोनों का प्यार कभी परवान नहीं चढ़ पाया और इसके पीछे की वजह खुद रेखा ने बता दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें