फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Highest Paid Actresses: मोटी फीस वसूल करती हैं ये अभिनेत्रियां, सूची में दीपिका से लेकर आलिया तक के नाम

Sat, 22 Jun 2024 03:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेता बेहद मोटी फीस चार्ज करते हैं। हालांकि, वक्त के साथ अब अभिनेत्रियां भी फिल्मों के लिए बड़ी रकम वसूल करने लगी हैं। आज हम आपको मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर उन शीर्ष पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मों में काम करने के लिए निर्माताओं से सबसे ज्यादा फीस लेती हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर हैं। ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोगों को उनकी अदाकारी खूब पसंद आती है। दीपिका किसी भी फिल्म में काम करने के लिए तगड़ी फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह प्रति फिल्म 15-30 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत
सूची में दूसरे नंबर पर कंगना रणौत हैं। हाल ही में लोकसभा का चुनाव जीतकर कंगना सांसद बनी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म के लिए 15 से 27 करोड़ रुपये के बीच फीस लेती हैं। कंगना जल्द ही इमरजेंसी नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में सफलता का परचम लहराने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। अब तक वह कई विदेशी प्रोजेक्ट में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरती हुई नजर आ चुकी हैं। फीस लेने के मामले में भी वह किसी से पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक वह प्रति फिल्म 15- 25 करोड़ रुपये के  बीच पारिश्रमिक लेती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ भी इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली कैटरीना भी अभिनय के लिए निर्माताओं से मोटी फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 15 से 25 करोड़ रुपये के बीच फीस लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह जल्द ही जिगरा और लव एंड वॉर नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। आलिया भट्ट कथित तौर पर निर्माताओं से 10 से 20 करोड़ रुपये के बीच की रकम बतौर फीस मांगती हैं।
Game Changer: 'गेम चेंजर' के गाने जरागंडी को लेकर कोरियोग्राफर का बड़ा दावा, कहा- फैंस को पागल कर देगा ये गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें