फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर समेत बॉलीवुड की वो 5 एक्ट्रेस, जिन्होंने करोड़पति बिजनेसमैन से रचाई शादी

Wed, 09 May 2018 02:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो
सोनम कपूर समेत बॉलीवुड की पांच ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने पर्दे पर रोमांस के लिए तो हीरो को चुना, लेकिन असल जिंदगी में करोड़पति बिजनेसमैन से दिल लगा बैठीं और शादी रचा ली। आइए जानते हैं उनके बारे में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
sonam kapoor
सबसे पहले बात करेंगे सोनम कपूर की। जिन्होंने 8 मई को ही अपने अरबपति ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी रचा ली। सोनम और आनंद की शादी सिख रीति-रिवाज के साथ सोनम की मौसी कविता सिंह के घर पर हुई। इस मौके पर करीब-करीब पूरा बॉलीवुड शादी में पहुंचा और इस नए जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
मशहूर एक्ट्रेस रहीं टीना मुनीम और अनिल अंबानी की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक शादी में अनिल अंबानी ने टीना को पहली बार देखा था। अनिल टीना के प्यार में दीवाने हो गए लेकिन अंबानी परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी। आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। अंत में परिवार शादी के लिए राजी हो गया और 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं। लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमरस लाइफ को छोड़ दिया।
 

4 of 7
ईशा की गिनती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में की जाती है, जिन्होंने शादी के बाद कोई फिल्म नहीं की। ईशा ने 2009 में बिजनेसमैन टिम्मी नारंग से शादी की। शादी के बाद ईशा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

5 of 7
आयशा टाकिया ने साल 2009 में फरहान आजमी से शादी कर ली थी। शादी से पहले यह दोनों एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट भी करते थे। फरहान समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बेटे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सेलिना
सेलिना जेटली ने 2011 में अरबपति बिजनेसमैन पीटर हॉग से शादी की थी। 2011 में शादी करने के बाद सेलिना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। सेलिना ने दो बार जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
90 के दशक की सुपरहिट हीरोइन रहीं जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। जूही की फैमिली लाइमलाइट से दूर रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें