रहमान के बनाए गाने 'मसकली' के रीमिक्स को लेकर रीमिक्स मास्टर तनिष्क बागची की जो इज्जत सोशल मीडिया पर उतरी है, इसके बाद शायद ही वह किसी पुराने गाने को रीमिक्स के लिए हाथ लगाएं। ये अलग बात है कि अगर उनका मकसद सिर्फ पैसा ही कमाना है तो फिर उन्हें कौन रोक सकता है? हालांकि रीमिक्स पर बहस नई नहीं है। इससे पहले भी रीमिक्स गीतों पर कहासुनी होती रही है। आज कुछ ऐसे रीमिक्स गीतों के बारे में बताते हैं जिनमें कुछ को पसंद किया गया और कुछ को सिरे से नकारा दिया गया। हमने आपके लिए छांटे हैं कुछ रीमिक्स गाने और साथ ही इनके ओरीजनल्स भी यहां मौजूद हैं, आप खुद ही देखिए दोनों गाने और बताइए कि बेहतर कौन सा है?