फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की फिल्मों का रीमेक हैं हिंदी की ये फिल्में, आमिर और सलमान भी कर चुके हैं काम

Wed, 28 Apr 2021 08:37 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
आमिर खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों का क्रेज कुछ ज्यादा है। साउथ की हिंदी रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और शाहिद कपूर जैसे तमाम कलाकार एक से एक हिट रीमेक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उदाहरण के लिए अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' मलयालम भाषा में बनने वाली इसी नाम की ही फिल्म की रीमेक है। देखा जाए तो बॉलीवुड का ये रीमेक ट्रेंड भी आज का नहीं है, यह काफी पुराना है। साउथ फिल्मों की हिंदी रीमेक की लिस्ट काफी लंबी है, लेकिन हम आपको कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीता है।
विज्ञापन

2 of 12
सदमा - फोटो : Twitter
सदमा- मूनड्रामा पिरारी 
श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'सदमा' एक ऐसी फिल्म है जिसे बिना आंसू बहाए आप नहीं देख सकेंगे। इस फिल्म में श्रीदेवी और कमल हासन के किरदार को खूब सराहना मिली थी। ये फिल्म तमिल में निर्देशक बालू महेंद्रा की बनाई फिल्म 'मूनड्रामा पिरारी' की रीमेक थी। फिल्म के इस वर्जन में भी बतौर कलाकार श्रीदेवी और कमल हासन ने भूमिकाएं अदा की थीं।
विज्ञापन

3 of 12
एक दूजे के लिए - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक दूजे के लिए- 'मारो चरित्र'
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उस दौर में लगभग एक करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म लगभग दस करोड़ का कलेक्शन कर गई। 1981 में आई ये हिंदी फिल्म तेलुगु फिल्म ‘मारो चरित्र’ का रीमेक थी। हिंदी फिल्म के डायरेक्टर कैलासम बालाचंदर ने ही तेलुगु फिल्म बनाई थी। कमल हासन दोनों फिल्मों का हिस्सा थे। हालांकि, ओरिजिनल फिल्म में उनके साथ सरिता थीं। जबकि हिंदी रीमेक में रति अग्निहोत्री। कमल ने दोनों जगह तमिल लड़के का ही रोल अदा किया था।

4 of 12
विरासत - फोटो : सोशल मीडिया
विरासत- 'थेवर मगन'
अनिल कपूर की इस फिल्म का भी कमल हासन कनेक्शन है। दरअसल, 'विरासत' तमिल फिल्म 'थेवर मगन' का रीमेक है। अनिल कपूर और तबु की 'विरासत' के गाने भी काफी पॉपुलर रहे थे। इस फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया साथ ही उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी शुमार हुई। थेवर मगन में एक्टर कमल हासन ने नौजवान लड़के की भूमिका अदा की है। तमिल में बनी इस फिल्म ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।
विज्ञापन

5 of 12
साथिया - फोटो : Social Media
साथिया- 'अलाईपायुथेय’
रानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म 'साथिया' तमिल फिल्म अलाईपायुथेय का रीमेक है। फिल्म के इस ओरिजन तमिल वर्जन को मणिरत्नम ने बनाया था। फिल्म में आर माधवन और शालिनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म 'साथिया' विवेक ओबेरॉय के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। 

 
विज्ञापन

6 of 12
रहना है तेरे दिल में' - फोटो : File Photo
रहना है तेरे दिल में- 'मिन्नाले'
बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक 'रहना है तेरे दिल में' आज भी नौजवान लड़के-लड़कियों के बीच काफी चर्चित है। इस फिल्म ने आर माधवन को हमेशा के लिए 'मैडी' बना दिया। यह एक रोमांटिक फिल्म थी जिसमें आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान लीड रोल में थे। यह फिल्म उस समय की सबसे पॉपुलर फिल्म थी जिसने स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे युवाओं के बीच सनसनी मचा दी थी। इसे फिल्म के निर्देशक थे गौतम मेनन। उन्होंने ही अपनी तमिल फिल्म 'मिन्नाले' का ऑफिशियल रीमेक बनाया था। दोनों फिल्मों में माधवन ने सेम किरदार निभाया। ‘रहना है तेरे दिल में’ दीया मिर्जा की पहली फिल्म थी। हिंदी सिनेमा में माधवन की एंट्री भी इसी फिल्म से हुई।
विज्ञापन

7 of 12
हेरा फेरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हेरा फेरी- 'रामजी राव स्पीकिंग’
बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ये कॉमेडी फिल्म साल 1989 में आई मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' की रीमेक है। वहीं, ये मलयालम फिल्म खुद 1971 में आई टीवी फिल्म 'सी द मैन रन' से प्रेरित थी। 'हेरा फेरी' और 'रामजी राव स्पीकिंग' की कहानी हूबहू एक जैसी है। 'हेरा फेरी’ की कामयाबी के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल भी बनाया। 2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’।

8 of 12
गजनी - फोटो : file photo
गजनी-'गजनी'
ये फिल्म ए आर मुरुगदास की सेम नाम से बनी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी। तमिल वर्जन के इस फिल्म में सूर्या लीड रोल में थे। ओरिजिनल और रीमेक दोनों ही फिल्मों में फीमेल लीड में असिन ही थीं और प्रदीप रावत ही दोनों फिल्मों में विलेन भी बने। कहानी के लिहाज से भी दोनों सेम ही थीं। बस तमिल वाली में विलेन का डबल रोल था और हिंदी वाली में नहीं। 

9 of 12
कबीर सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह- 'अर्जुन रेड्डी'
तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी 2017 में रिलीज हुई और बॉक्स आफिस पर छा गई। रोमांटिक ड्रामा फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था। संदीप रेड्डी वांगा ने दो साल बाद 2019 में अर्जुन रेड्डी को हिंदी में कबीर सिंह के नाम से रिलीज किया। कबीर सिंह 2019 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म है। कबीर सिंह में शाहीद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में है। जबकि अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा मुख्य रोल रोल में थे।

10 of 12
राउडी राठौर - फोटो : सोशल मीडिया
राउडी राठौर- विक्रमारकुड़ु
2012 में आई बॉलीवुड फिल्म राउडी राठौर तेलुगु फिल्म 'विक्रमारकुड़ु' का रीमेक है। ये फिल्म कई मायनों में खास थी। राउडी राठौर में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्या भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार का डबल रोल था। इस फिल्म में अक्षय और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आयी थी। बता दें कि ‘बाहुबली’ के निर्देशक एसएस राजामौली ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया था। बॉलीवुड के साथ साथ इस फिल्म का कन्नड़ में 'वीर मदाकारी', बंगाली में 'बिक्रम सिंह' और 'सिरुताई' से तमिल में बनी है। यहां तक कि फिल्म के दो रीमेक बांग्लादेश में भी बने। 




 

11 of 12
दृश्यम - फोटो : फिल्म
दृश्यम- दृश्यम
साल 2015 की फिल्म दृश्यम एक हिट बॉलीवुड साबित हुई थी जिसे 2013 की मलयालम फिल्म दृश्यम का हिंदी रीमेक बनाया गया है। इसके अलावा इस फिल्म की कन्नड़ रीमेक दृश्या साल 2014 में, तेलुगू रीमेक साल 2014 में और तमिल रीमेक पापनाशम साल 2015 में रिलीज हुई थीं। दृश्यम हिंदी में अजय देवगन और तबू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ओरिजिनल 'दृश्यम' ऐसी हिट साबित हुई कि हिंदी समेत छह अन्य भाषाओं में इसके रीमेक बने। हर रीमेक की कहानी हूबहू एक जैसी ही थी, फर्क था तो बस भाषा और कास्ट का। 
विज्ञापन

12 of 12
वांटेड - फोटो : instagram
वांटेड-पोक्किरी
पुरी जग्गनाध की लिखी व निर्देशित फिल्म 'पोक्किरी' एक तेलुगु एक्शन फिल्म है। फिल्म में एक गैंग्स्टर दिखाया है जो बाद में अंडरकवर कॉप के रूप में सामने आता है। तेलुगु में यह अब तक सबसे बड़ी हिट फिल्म है। फिल्म के हिट होने के बाद इसे तमिल भाषा में प्रभु देवा ने निर्देशित किया। उसके बाद प्रभु देवा ने ही इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया एक्टर सलमान खान के साथ। जबकि 'पोक्किरी' में महेश बाबू लीड रोल में थे। प्रकाश राज अकेले एक्टर थे, जो फिल्म के दोनों वर्जन का हिस्सा थे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें