फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी की इन हीरोइनों को देख छूट जाएगा पसीना, कटरीना-दीपिका भी इनके आगे फीकी

Fri, 18 May 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
BOJPURI
भोजपुरी सिनेमा का अपना ही एक क्रेज है। भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन अंदाज दर्शकों को पसंद आता है तो वहीं हीरोइनें भी अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। यूं तो भोजपुरी फिल्मों की कई हीरोइनों की फैन्स-फॉलोइंग एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती है लेकिन यह जानना रोचक होगा कि इनमें से टॉप-5 में किस हीरोइन का नाम शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Amrapali Dubey
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं। आम्रपाली भोजपुरी की सबसे हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस में से एक हैं। 4 साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। आम्रपाली एक साथ आठ फिल्में साइन कर सुर्खियों में हैं। भोजपुरी सिनेमा में पहले नंबर पर अगर किसी का नाम आता है तो वो है आम्रपाली दुबे का। आम्रपाली अपनी हर फिल्म के लिए 7 से लेकर 9 लाख रुपए लती है जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस है।
विज्ञापन

3 of 6
Rani Chatterjee
रानी चटर्जी 
अगली एक्ट्रेस है रानी चटर्जी। रानी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में की थी। रानी अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 8 लाख रुपए फीस लेती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय में रानी और मनोज तिवारी की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी।
 

4 of 6
Monalisa
मोनालिसा
मोनालिसा को लोग रियलिटी शो बिग बॉस से जानते हैं। उनके जलवे बॉलीवुड में चारों ओर मशहूर हैं। साथ ही मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही जाना माना नाम है। मोनालिसा अपनी हर फिल्म के लिए 5 से 7 लाख रुपए चार्ज करती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7,73,000 फॉलोअर्स हैं। वे समय-समय पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा जल्द ही बंगाली वेब सीरीज 'दुपुर ठाकुरपो' में दिखाई देने वाली हैं। ये इस सीरीज का दूसरा सीजन है। मोनालिसा इसमें  'झुमा भाभी' के किरदार में दिखेंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
KAJAL
काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा का प्रसिद्ध नाम हैं। हाल ही में आई इनकी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। काजल हुकूमत, पंचायत, मेहंदी लगा के रखना, चीरहरण जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी एक्ट्रेसेज में काजल राघवानी की गिनती टॉप 4 में होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshara singh
अक्षरा सिंह
भोजपुरी सुपरस्टार स्टार पवन सिंह के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं और यहीं वजह है की अक्षरा की फैन फॉलोइंग में यूपी बिहार में खूब देखने को मिलती है। अक्षरा एक फिल्म के लिए 2 लाख से 3 लाख रुपए लेती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें