फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR को शाहरुख ने क्रिकेट छोड़ने की दे डाली धमकी, जानिए क्यों हुए ऐसा कहने को मजबूर

Thu, 17 May 2018 06:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan
निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' के एक शेड्यूल की शूटिंग खत्म करने के बाद शाहरुख खान फिलहाल आईपीएल का लुत्फ उठा रहे हैं। तभी तो उन्हें कई मैच के दौरान देखा गया जहां वो टीम का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आते हैं। वहीं अब शाहरुख ने ट्विटर पर अपनी टीम को कुछ सलाह दे डाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
आईपीएल में शाहरुख खान की टीम केकेआर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है लेकिन टीम केकेआर ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है कि शाहरुख  खान ने कह दिया कि मैं क्रिकेट छोड़ देता हूं, तुम सब मेरे लिए एक्टिंग छोड़ दो।

 
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें केकेआर टीम के प्लेयर्स किंग खान के सुपहरहिट डॉयलाग्स बोल रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है।

4 of 5
शाहरुख खान
ऐसा लग रहा है शाहरुख खान का भी हाल कुछ ऐसा ही हुआ और उन्होंने जवाब में लिखा कि 'मैं अपनी टीम को बहुत प्यार करता हूं लेकिन एक डील करते हैं। मैं आपके लिए क्रिकेट छोड़ देता हूं, आप मेरे लिए एक्टिंग करना छोड़ दें।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah rukh Khan
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान 'जीरो' फिल्म में एकदम अनोखे अवतार में नजर आएंगे। 'जीरो' में शाहरुख खान बौने बने हैं और इसकी शूटिंग काफी जोर-शोर से चल रही है। फिल्म को 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' फेम डायरेक्टर आनंद एल. राय बना रहे हैं। 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त फिल्मकार आनंद एल.राय ने कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि फिल्म उम्मीद से अधिक बेहतर हो। वैसे भी शाहरुख खान को एक हिट फिल्म की दरकार है और उन्हें 'जीरो' से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें