फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 दमदार लुक ने अमरीश पुरी को बनाया था 'विलेन का बाप', इस फिल्म में उनकी आखों से डर गया था सांप

Thu, 21 Jun 2018 08:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Amrish Puri
बॉलीवुड में 'विलेन के शहंशाह' अमरीश पुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी हुई है। दरअसल, 22 जून को उनकी 86 वीं जयंती है। गौरतलब है कि 12 जनवरी 2005 को 73 साल की उम्र में उनकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। उनकी मौत से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। ऐसे में नजर डालेंगे उनके उन 10 दमदार लुक्स पर जिन्हें देखकर आज भी लोग कांपते हैं...  
विज्ञापन

इंडियाना जोन्स एंड दा टेंपल ऑफ दूम (1984)

2 of 11
Amrish Puri
साल 1984 में आई हॉलीवुड फिल्म 'इंडियाना जोन्स एंड दा टेंपल ऑफ दूम' अमरीश पुरी नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने यादगार मोला राम का किरादर निभाया था। 
विज्ञापन

नगीना (1986)

3 of 11
amrish puri
साल 1986 में आई सुपरहिट फिल्म 'नगीना' में अमरीश पुरी के बाबा भैरवनाथ के किरदार से तो सभी वाकिफ ही हैं। इस फिल्म में अमरीश ने एक सपेरे का बहुत दमदार रोल किया था। फिल्म में अमरीश पुरी ने नागिन बनी श्रीदेवी के संग अपनी एक्टिंग को लोहा मनवाया था। फिल्म में अमरीश ने ही श्रीदेवी के अंदर समाई नागिन को डरा-डराकर निकाला था।

मिस्टर इंडिया (1987)

4 of 11
Amrish Puri
अमरीश पुरी ने अपने फिल्मी करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था। लेकिन आज भी उनको साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के 'मोगैंबो'  से ही जाना जाता है।  
विज्ञापन

तहलका (1992)

5 of 11
Amrish Puri
धीरे-धीरे अमरीश ने दर्शकों के दिलों में इतनी पहचान बनी ली कि हर फिल्म में उन्हें विलेन बनाया जाने लगा। साल 1992  में फिल्म 'तहलका' में उनके 'जनरल डॉन्ग' वाले किरदार ने तो लोगों को डरा ही दिया था। 
विज्ञापन

करण-अर्जुन (1995)

6 of 11
amrish puri
वहीं, राकेश रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण-अर्जुन' में भी अमरीश पुरी को बतौर विलेन लिया गया। फिल्म में उन्होंने ठाकुर दुर्जन सिंह का जबरदस्त किरदार निभाया जो दो भाईयों की हत्या कर पूरे गांव पर अपना कब्जा जमाए रखता है।
विज्ञापन

डीडीएलजे (1995)

7 of 11
amrish puri
अमरीश पूरी का एक और डायलॉग है जो आज के हर नौजवान की जुबां पर रटा हुआ है। 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।' जी हां, यह डायलॉग मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का है।' फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी। 

लोहा (1987)

8 of 11
amrish puri
साल 1987 में आई फिल्म 'लोहा' में अमरीश पुरी ने एक्टर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की नाक में दम करके रखा हुआ था। फिल्म में अमरीश का रोल शेर शेरा सिंह का था जो देखने में बहुत ही भयानक था। 

कोयला (1997)

9 of 11
amrish puri
फिल्म 'करन-अर्जुन' की बड़ी कामयाबी के बाद राकेश रोशन ने एक बार फिर साल 1997 में अमरीश पुरी और शाहरुख खान को लेकर फिल्म 'कोयला' डायरेक्ट की। बता दें कि इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाकर रख दिया था। फिल्म में अमरीश पुरी ने राजा साहब का किरदार किया था। 

गदर (2001)

10 of 11
amrish puri
एक से एक हिट फिल्म में काम करने वाले अमरीश पुरी को साल 2001 में फिल्म 'गदर एक प्रेमकथा' में देखा गया। इस फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर आग ही लगाकर रख दी थी। अमरीश पुरी के अशरफ अली वाले किरदार ने तो लोगों को पागल ही कर दिया था।
विज्ञापन

नायक (2001)

11 of 11
amrish puri
साल 2001 में आई फिल्म 'नायक' में उनका बलराज चौहान वाला किरदार आखिरी सुपरहिट किरदार था। फिल्म में वह एक मुख्यमंत्री के रोल में थे। इस फिल्म को भी लोगों ने खूब सराहा था। साथ ही अमरीश पुरी की एक्टिंग के तो लोग कायल ही हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें