फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Movies: जब 'चुडै़ल' बन इन हसीनाओं ने दिखाया डरावना रूप, फटी रह गई थीं लोगों की आंखें

Sun, 26 Feb 2023 06:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोंकणा सेन, माहिरा शर्मा,मोनालिसा, जैस्मिन धुन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन की दुनिया रोमांच से भरपूर है।अपने अलग-अलग जॉनर से कभी यह हमें हंसाती है, रुलाती है, रोमांस के गुर सिखाती है, लेकिन इसके साथ ही कभी-कभी हमें डराती भी हैं। अपने दिलचस्प कहानियों के जरिए हमें डर की दुनिया की सैर कराती है। रोमांस, कॉमेडी, एक्शन के साथ ही हॉरर जॉनर को भी काफी पसंद किया जाता है। हमने ऐसी कई खौफनाक कहानियां फिल्में में देखने को मिलती हैं। मंनोरंजन जगत में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने भूतिया किरदार से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टीवी सीरियल या हॉरर फिल्मों में चुड़ैल का किरदार निभाया और फेमस भी हुईं।

विज्ञापन

2 of 6
कोंकणा सेन - फोटो : सोशल मीडिया

कोंकणा सेन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कोंकणा सेन का आता है। एक्ट्रेस ने साल 2013 में आईं कन्नन अय्यर की फिल्म 'एक थी डायन' में डरावना किरदार निभाया था। कोंकणा को उनके इस अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। इस फ़िल्म के बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। 'एक थी डायन' में एक्टर इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आए थे। 

विज्ञापन

3 of 6
माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

माहिरा शर्मा

'बिग बॉस 13' का हिस्सा रह चुकी माहिरा एकता कपूर के सुपरनैचुरल टीवी सीरियल 'नागिन 3' में चुड़ैल बनी नजर आई थीं। शो में एक्ट्रेस ने अपने किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। माहिरा के फैंस को उनका यह चुड़ैल किरदार काफी पसंद आया था। शो में एक्ट्रेस ने चुड़ैल 'जामिनी' का रोल प्ले किया था।

4 of 6
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा

भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा मोनालिसा कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। मोना अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस स्टार प्लस के शो 'नजर' में चुड़ैल का किरदार निभाती नजर आई थीं। लोगों ने उनके इस किरदार काफी पसंद किया इसके बाद वह एक बार फिर सीरियल अनकही दास्तान में भूतिया किरदार में दिखाई दी। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। 

विज्ञापन

5 of 6
जैस्मिन धुन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
जैस्मिन धुन्ना

वीराना 80- 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कई हॉरर  फिल्मों में शामिल हैं। वीराना आज भी देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देती है। इस फिल्म की चुड़ैल को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म में जैस्मिन नेडरवाना किरदार निभाया था। लोगों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई थी। फिल्म में लोग एक्ट्रेस की खूरसूरती और बोल्डनेस को देख उनके दीवाने  हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्लोरा सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लोरा सैनी

'स्त्री' फिल्म में फ्लोरा ने ही भूतनी का रोल किया था। इस रोल से उन्हें पहली बार कोई बड़ी सफलता मिली। स्त्री ने टिकट खिड़की पर खासी कमाई की थी। अब फ्लोरा सैनी को सुष्मिता सेन के आर्या में भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Shailesh Lodha: शैलेश लोढ़ा ने असित मोदी पर साधा निशाना, बोले- दूसरों की प्रतिभा से कमाने वाले खुद को…

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें