फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: वे अभिनेत्रियां जो हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार, एक ने तो एफआईआर तक करा दी थी दर्ज

Tue, 01 Mar 2022 04:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच नया नहीं है। कई अभिनेत्रियां इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह कास्टिंग काउच की शिकार रही हैं। यह ग्लैमर की चकाचौंध से भरे बॉलीवुड का काला सच है। जिसमें एक्ट्रेसेज को इस तरीके के घटिया काम मजबूरी में करने पड़ते हैं, जिनके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं होती। कई अभिनेत्रियां अच्छी फिल्में हाथ से निकल जाने के डर से इसके लिए तैयार हो जाती हैं तो कई कास्टिंग काउच का खुलकर विरोध करती हैं। अगर आपने फिल्म 'पेज थ्री' देखी होगी तो आप कास्टिंग काउच से जरुर रिलेट कर पाएंगे। फिल्म में हाई सोसाइटी की चमक-धमक के साथ इस काले सच की झलक दिखाई गई थी। जिसमें एक छोटे शहर की लड़की हीरोइन बनने के लिए आती है। जब वह फिल्म डायरेक्टर के पास काम मांगने के लिए जाती है तो वह रोल के एवज में उसके साथ सोने के लिए कहता है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने  जा रहे हैं जो इस दर्द से गुजर चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विद्या बालन - फोटो : instagram/balanvidya
विद्या बालन

विद्या बॉलीवुड में एक मंझी हुई कलाकार हैं। फिल्म मिशन मंगल की सफलता के बाद जब उनसे कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो विद्या ने कहा कि फिल्मों की दुनिया में यह आम बात है। उन्होंने बताया कि एकबार डायरेक्टर उनके पास आया और  बोला कि आपसे बात करनी है। विद्या जब उसके साथ कमरे में बात करने गईं तो उन्होंने दरवाजा आधा खुला छोड़ दिया था। इसके बाद कमरे में उसने विद्या को गलत तरीके से टच करने की कोशिश की। वह बताती हैं कि इस घटना से मैं एकदम हिल गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत

कंगना वैसे तो हर तरह की मुसीबतों का सामना करने में अकेले ही सक्षम हैं, लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में उनको भी इस दर्द से गुजरना पड़ा था। कंगना फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। इसके अलावा तनु वेड्स मनु का ऑडिशन खत्म होने के बाद उन्हें फिल्म पाने के लिए सेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए कहा गया था।

4 of 7
राधिका आप्टे - फोटो : instagram
राधिका आप्टे

राधिका को भी शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच से गुजरना पड़ा था। उन्होंने बताया कि साउथ फिल्म के एक डायरेक्टर ने बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण किया था। राधिका बताती हैं कि इन सबसे उबरने में उन्हें काफी समय लगा था। 
विज्ञापन

5 of 7
ममता कुलकर्णी - फोटो : SELF
ममता कुलकर्णीं

ममता कुलकर्णीं नब्बे के दशक की मशहूर अभनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म चाइना गेट के दौरान राजकुमार संतोषी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस फिल्म में काम देने के बदले में संतोषी ने उनके साथ सोने की बात कही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्लिन चोपड़ा

खूबसूरत बोल्ड हीरोइन शर्लिन चोपड़ा भी ऐसी स्थितियों से गुजर चुकी हैं। फिल्म कामसूत्र थ्री डी का प्रोड्यूसर शर्लिन के साथ फिल्म के लिए बार-बार  इंटीमेट सीन की रिहर्सल करता था, ताकि उनके साथ इंटीमेट हो सके। बाद में उन्होंने इसके लिए एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media
स्वरा भास्कर

स्वरा अक्सर बड़े मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर भी आवाज बुलंद की थी। स्वरा बताती हैं कि एक डायरेक्टर बार-बार उन्हें फिल्म के सीन समझाने के नाम पर होटल में बुलाता था और नशे की हालत में समझौता करने का ऑफर देता था, लेकिन स्वरा ने इन सबके लिए मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें