फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold Looks: बिना ब्लाउज के साड़ी पहने इन अभिनेत्रियों ने धड़काया फैंस का दिल, स्क्रीन पर अटक गई सबकी निगाहें

Thu, 21 Jul 2022 03:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा, मौनी रॉय, सनी लियोनी - फोटो : social media
बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक कई अभिनेत्रियों ने अपने बोल्ड लुक्स से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिल्मों में काम करने वाली इन अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज से भी हर किसी को आकर्षित करती रहती हैं। वेस्टर्न लुक्स के साथ ही कई बार तो इन हसीनाओं ने ट्रेडिशनल लुक्स में भी फिल्मों से लेकर फोटोशूट्स तक में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरा है। अभिनेत्रियों के इन लुक्स को देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। हर दम अपने ग्लैमरस लुक्स से लोगों को प्रभावित करने वाली अभिनेत्रियों में से आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी साड़ी के साथ कुछ हटकर करने लिए उन्होंने उसे बिना ब्लाउज के ही पहन लिया। हसीनाओं के इन लुक्स को देख दर्शकों के पसीने छूट गए थे। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा  
बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर  प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉटनेस से अक्सर लोगों के दिलों को घायल करती रहती हैं। वह अक्सर वेस्टर्न और ट्रेडिशनल लुक्स में वह ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक कहर बरपाती हैं। अभिनेत्री ने एक मैग्जीन के फोटोशूट में गोल्डन साड़ी पहन सबका दिल धड़काया था, लेकिन इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना था। इसके साथ ही एक वीडियो में अभिनेत्री अपनी हॉट बैक को फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं।
विज्ञापन

3 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय  
बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड के इतने चर्चित खानदान की बहू होकर भी ऐश्वर्या ने कैमरे के सामने फिल्मों में कई बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं। इनके के लिए अभिनेत्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री ने 'चोखर बाली' फिल्म में बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी थी। उनके इस बोल्ड लुक की उस समय बहुत चर्चा भी हुई थी।

4 of 7
सनी लियोनी - फोटो : social media
सनी लियोनी  
अपनी हर फिल्म से लेकर एड्स और फोटोशूट्स तक में हॉटनेस का तड़का लगाने वाली सनी लियोनी इसमें कैसे पीछे रह सकती हैं। ग्लैमर की सारी हदें पार करने वाली सनी लियोनी की बोल्डनेस से हर कोई वाकिफ है। एक बार सनी ने बिना ब्लाउज  पहने अपने शरीर पर सिर्फ साड़ी लपेट कर फोटोशूट कराया था, तो फैंस के होश ही उड़ गए थे। सनी का ऐसा अंदाज देखकर किसी को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
उर्फी जावेद - फोटो : social media
उर्फी जावेद
ऐए दिन सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड अदाओं के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।उर्फी जावेद ने भी बिना ब्लाउज के साड़ी में फोटोशूट कराया था। हमेशा की तरह उनका यह लुक भी काफी चर्चा में आ गया था।
विज्ञापन

6 of 7
मौनी रॉय - फोटो : social media

मौनी रॉय 
मौनी रॉय अपने बोल्ड बिकिनी लुक से लेकर ग्लैमरस साड़ी वाले लुक से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। उनका हर अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। टीवी का एक पहचान रखने वाली मौनी रॉय ने भी बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर लोगों को हैरान कर दिया था। उन्होंने यह फोटोशूट ग्रीन साड़ी पहन बिना ब्लाउज के ही शूट कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राधिका आप्टे - फोटो : social media

राधिका आप्टे  
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक राधिका आप्टे भी इस लिस्ट में शुमार हैं। फिल्मों में अपने बोल्ड सीन्स के लिए पहचानी जाने वाली राधिका आप्टे ने बी बिना ब्लाउज के फोटोशूट कराया था। लोगों ने जब बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर फोटोशूट कराया था तब हर किसी की आंखें खुली खुली की रह गई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें