बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्में ही नहीं बल्कि कलाकारों के निजी जीवन के लिए भी जाना जाता है। सोशल मीडिया के इस दौर में दर्शकों से कुछ भी छिपाना मुमकिन नहीं है। सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी उनके फैंस तक बहुत आसानी से पहुंच ही जाती है। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो अपनी बीमारी के बारे में बात करके समाज के सामने निडरता से अपनी बीमारियों के बारे में बात कर चुके हैं। इन्होंने खुद के अनुभव को फैंस से साझा कर उन्हें एक नई हिम्मत प्रदान की है। तो चलिए जानते हैं, उन सेलेब्स के बारे में।