फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ किया था इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड डेब्यू, जानिए कौन रहीं हिट और कौन हुईं फ्लॉप

Sat, 23 May 2020 07:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे की ऊंचाईयों तक का सफर तय किया है। शाहरुख आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आईं थीं। इस फिल्म के बाद से शाहरुख ने अगली कोई फिल्म साइन तक नहीं की है। इसके साथ ही शाहरुख की अगली फिल्म में कौन अभिनेत्री होंगी, ये तो अभी तय नहीं है लेकिन अपने अब तक के करियर में उनके साथ कई अभिनेत्रियों ने डेब्यू किया। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिनकी पहली फिल्म शाहरुख के साथ थी।  
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर 'ओम शांति ओम' सुपरहिट हुई थी और दीपिका की गाड़ी भी यहीं से चल निकली। 
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की तरह अनुष्का शर्मा ने भी फिल्मों से दूरी बना रखी है। अभिनेत्री अभी अपने प्रोडक्शन हाउस पर पूरा ध्यान दे रही हैं। अनुष्का ने अपनी शुरुआत शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। फिल्म में अनुष्का की सादगी के सभी कायल हो गए थे। 

4 of 6
शाहरुख खान और प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वालीं अभिनेत्रियों की लिस्ट में प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल है। प्रीति की पहली फिल्म 'दिल से' थी। इसमें उनका कैमियो रोल था। 
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी की पहली फिल्म शाहरुख के साथ थी। शिल्पा और शाहरुख ने फिल्म 'बाजीगर' में साथ काम किया था। ये शिल्पा की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में उनका छोटा लेकिन अहम किरदार था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान और महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के साथ महिमा चौधरी ने फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उस वक्त महिमा टॉप की अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं थीं। हालांकि जल्द ही वो ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गईं। वहीं लंबे अरसे से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।

कैंसर से जंग हार गए मोहित बघेल, सलमान-परिणीति संग कर चुके थे काम, जानें अब तक का सफर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें