फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब बनेगी 'रहना है तेरे दिल में' की सीक्वल?, प्रशंसक के सवाल के जवाब में ये बोले माधवन और दीया

Sat, 23 May 2020 07:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rehnaa Hai Terre Dil Mein
लॉकडाउन के इस दौर में सिने प्रेमियों के अंदर उत्साह का प्रवाह उस समय तेज हो गया जब हाल ही में भारतीय अभिनेता आर माधवन और अभिनेत्री दीया मिर्जा 19 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आए। यह क्षण उनके प्रशंसकों के लिए जितना उत्साह से भरा था, उतना ही उत्सुकता से भी परिपूर्ण था। वह जानना चाहते थे कि क्या माधवन और दीया एक बार फिर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे? और उन्हें दीया और माधवन से एक संतोषजनक उत्तर भी मिल ही गया।
विज्ञापन

2 of 5
दीया मिर्जा, आर माधवन - फोटो : Social Media
दरअसल दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आर माधवन के साथ एक लाइव वीडियो चैट की जिसमें उन्होंने अपनी 19 साल पुरानी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के बारे में भी खूब बातें कीं। यही वह फिल्म है जिससे दीया मिर्जा और आर माधवन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म के बाद दीया और माधवन किसी भी फिल्म में, टीवी विज्ञापन में या फिर किसी भी फिल्मी प्रोजेक्ट में साथ नजर नहीं आए। पूरे 19 साल बाद यह पहला मौका था जब इन दोनों के प्रशंसक इन्हें पर्दा साझा करते हुए देख रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
दीया मिर्जा, आर माधवन - फोटो : Social Media
दीया मिर्जा जानवरों और पर्यावरण के संरक्षण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। माधवन के साथ सोशल मीडिया पर हुई उनकी यह बातचीत भी इसी अभियान का हिस्सा थी। जानवरों और पर्यावरण के संरक्षण के साथ उन्होंने अपनी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' के बारे में भी खुलकर बातचीत की। उन्होंने अपने प्रशंसकों को इस फिल्म के सीक्वल और रीमेक की संभावनाओं पर भी जवाब दिया।

4 of 5
dia mirza - फोटो : amar ujala
दीया कहती हैं, 'इस फिल्म में हम सब ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था इसलिए यह संभव हो पाया। लेकिन अब हम साथ तभी काम कर सकते हैं जब हम फिर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार होंगे। इस फिल्म के किरदार रीना और मैडी के बीच कुछ खास बात है और मुझे लगता है कि हमने पूरी ईमानदारी से उन किरदारों के साथ अपना काम किया। इसलिए वह फिल्म आज भी लोगों को उनकी असल जिंदगी से जोड़ती है। इस चीज को दोबारा बनाने की कोशिश करने में हम पुरानी चीज को खराब नहीं करना चाहते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhvan
अपनी इस फिल्म के बारे में आर माधवन कहते हैं, 'मैं जानता हूं कि लोग हम दोनों को एक साथ फिर से पर्दे पर देखना चाहते हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के गीत, दृश्य और संवादों के बारे में चर्चा होती रहती है। मैं भी दीया की बात से एकदम सहमत हूं कि यह कहानी आज भी दर्शकों को उनकी असल जिंदगी से जोड़ती है।' सोशल मीडिया पर हुई इस वीडियो चैट में माधवन और दीया ने अपने बचपन, प्रकृति और रोजमर्रा की जिंदगी के बारे में भी खूब चर्चाएं कीं।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया 15 साल पुरानी फिल्म का गाना 'तिनका तिनका', लिखा- 'सबको लगता था ये मैंने गाया है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें