फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses: अभिनय के साथ फिल्मों का निर्माण भी करती हैं ये अभिनेत्रियां, सूची में कृति सेनन का नाम हुआ शामिल

Thu, 03 Oct 2024 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
कृति सेनन बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अदाकाराओं में से एक हैं। अपने शानदार अभिनय की  वजह से वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। अभिनय के बाद अब वह जल्द ही बतौर निर्माता अपनी शुरुआत करने वाली हैं। उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है, जिसका नाम उन्होंने ब्लू बटरफ्लाइ रखा है। इस बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म दो पत्ती है, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें कृति सेनन और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। कृति से पहले और भी बहुत सी अभिनेत्रियां फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
जिगरा से आलिया भट्ट का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपनी शुरुआत के बाद आलिया ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनय के साथ अब वह फिल्मों का निर्माण भी करती हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' है। फिल्म डार्लिंग के साथ बाद वह जिगरा के निर्माताओं में से भी एक हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
ओम शांति ओम से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली दीपिका आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने के बाद उन्होंने फिल्म छपाक से निर्माता के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम केए प्रोडक्शंस है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के बाद प्रियंका अब विदेशी प्रोजेक्ट्स में भी काम करके अपना जादू बिखेर रही हैं। वह जल्द ही सिटाडेट के अगले भाग में भी नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री होने के साथ प्रियंका फिल्म निर्माता भी हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम पर्पल पेबेल पिक्चर्स है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रनौत
इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। कंगना ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में अपनी अदाकारी का दिखाने के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा। उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम मणिकर्णिका फिल्म्स है। इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म इमरजेंसी इसी बैनर तले बनी है।
Rajinikanth: रजनीकांत को इस दिन मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, सुपरस्टार के स्वास्थ्य पर आई ये नई जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें