राधिका आप्टे
- फोटो : सोशल मीडिया
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। कई फिल्मों में वे अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकी हैं। अभिनेत्री के पिता को भी एक्टिंग की दुनिया पसंद नहीं थी। उनका मानना था कि यह एक ऐसा प्रोफेशन हैं, जिसमें दिमाग की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, राधिका इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं थीं। यही वजह है कि उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और आज यह मुकाम हासिल किया।