फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year End 2023: विलेन बनकर इन एक्टर्स ने ब्लॉकबस्टर मूवीज में मचाई धूम, लाइमलाइट के साथ करियर को भी मिला बूस्ट

Fri, 29 Dec 2023 07:01 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन अब्राहम, बॉबी देओल और विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी शानदार रहा। एक के एक बाद कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। इन फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, दूसरी तरफ इनके किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों के मुख्य किरदार के साथ-साथ इनके विलेन भी खूब चर्चा में रहे। फिल्म 'पठान' से लेकर 'एनिमल' तक विलेन की भूमिका निभाने वाले इन एक्टर्स को खूब वाहवाही मिली। ये विलेन इन फिल्मों की यूएसपी बनकर उभरें। चलिए आपकों ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके विलेन के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान इस सूची में पहले नंबर पर है। शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म साल 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी बनी। पठान ने बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म किया और इस साल की शुरूआत में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म पहली बनी। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ विलेन के भूमिका में जॉन अब्राहम को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इसके साथ ही 4 साल बाद जॉन के करियर में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म शामिल हुई। इससे पहले उनकी आखिरी हिट फिल्म साल 2019 की बाटला हाउस थी।
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद इस लिस्ट में सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 है, जिसमें इमरान हाशमी ने विलने की भूमिका निभाकर लाइमलाइट लूटी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी जबरदस्त कमाई की और इमरान के आईएसआई एजेंट के रोल को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। लोगों ने सलमान खान के साथ इमरान के जबरदस्त एक्शन सीन को भी सराहा। टाइगर 3 से इमरान के करियर को 10 साल बाद एक बड़ी हिट मिली। इससे पहले उनकी आखिरी हिट फिल्म 2013 में आई 'राज 3' थी। 

4 of 5
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान एक बार फिर फिल्म 'जवान' के साथ पर्दे पर नजर आएं और इस बार उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। कमाई के सारे रिकॉर्ड धवस्त हो गए। किंग खान की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया। शाहरुख खान के साथ-साथ फिल्म के विलेन विजय सेतुपति को भी खूब लाइमलाइट मिला। शाहरुख के अपोजिट विलेन के भूमिका विजय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
B Town: पति से अलग होने के बाद इन अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में कमाया बड़ा नाम, आज करियर में हैं खूब सक्सेसफुल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में आखिरी फिल्म 'एनिमल' है, जिसमें एक्टर बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई। रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में बॉबी के किरदार की खूब चर्चा रही। फिल्म में उनकी भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में बॉबी के किरदार अबरार की एंट्री से लेकर आखिरी सीन तक वे अपने किरदार में खूब जमें। इस फिल्म के जरिए बॉबी को अपने फिल्मी करियर में 10 साल बाद एक हिट मिली। इससे पहले साल 2013 में उनकी फिल्म यमला, पगला दिवाना हिट रही थी, जिसमें सनी देओल और धर्मेंद भी थें। हालांकि, एनिमल से पहले बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' हिट रही थी। 
Kajol: 'हैनिबल' के रूप में काजोल के एआई लुक ने इंटरनेट पर लगाई आग, पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरा खलनायक युग'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें