फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: स्टारकिड्स की वजह से इन सितारों को झेलना पड़ा नुकसान, हाथ से फिसली फिल्में

Sat, 01 Jun 2024 11:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद की चर्चा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर होती रहती है। कई बार आरोप लगते हैं कि सितारों के बच्चों की वजह से बाहर से आए कलाकारों को ज्यादा मौका नहीं मिल पाता। फिल्म इंडस्ट्री में मौजूदा समय में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें फिल्मों से अचानक बाहर कर उनकी जगह पर स्टारकिड्स को मौका दिया गया। आइए जानते हैं...
Dalljiet Kaur: निखिल पर आरोपों के बाद दलजीत कौर ने साझा किया शादी का वीडियो, पोस्ट डिलीट कर होने लगीं ट्रोल
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अदाकाराओं में से एक हैं। अपने अभिनय से उन्होंने लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है। वे इन दिनों हीरामंडी की वजह से चर्चा में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऋचा को एक फिल्म सेअचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और अंतिम क्षण में निर्माता की बेटी को कास्ट कर लिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
राजकुमार राव
राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ हो रही है। फिल्मी दुनिया में राजकुमार को अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। वे भी उन कलाकारों में शामिल हैं, जो स्टारकिड्स की वजह से फिल्म गंवा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म में उन्हें कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में यह रोल एक स्टारकिड के पास चला गया था।

4 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल
इस लिस्ट में अमीषा पटेल का नाम भी शामिल है। गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आ चुकी अभिनेत्री यह आरोप लगा चुकी हैं कि स्टारकिड्स की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में फिसल चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू अपनी शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। डंकी में उनके अभिनय की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म में वे शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अभिनय के अलावा तापसी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे भी स्टारकिड्स की वजह से फिल्मों में रिप्लेस हो चुकी हैं।
Hugh Jackman: 55 की उम्र में 'वूल्वरिन' बनना ह्यू जैकमैन के लिए नहीं था आसान, अभिनेता ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें