फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Trailer: सामने आई अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट, जानें कब और कहां होगा लॉन्च

Thu, 05 May 2022 05:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' के ट्रेलर लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो गई है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित यह फिल्म इस साल 3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब इस फिल्म को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि 'पृथ्वीराज' की पूरी टीम 9 मई को बड़े पैमाने पर इसका ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबरों की माने तो मुंबई में यशराज स्टूडियो में मीडिया की उपस्थिति में ट्रेलर को बहुत धूमधाम से लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इसके डिजिटल लॉन्च की तैयारी चल रही है। इस विशेष कार्यक्रम में अक्षय, मानुषी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर 
रिपोर्ट्स में सूत्रों ने कहा कि "पृथ्वीराज एक ऐसी फिल्म है, जो हर किसी के दिल के करीब है। इसकी एक वजह यह है कि निर्माता फिल्म के जरिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान की महिमा का जश्न मना रहे हैं। यह वर्षों के रिसर्च और प्री-प्रोडक्शन के बाद तैयार की गई है, और यश राज फिल्म्स की पूरी टीम 9 मई को इस पीरियड ड्रामा को दुनिया के दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित है। यह एक्शन से भरपूर ट्रेलर 2 मिनट 57 सेकंड का होगा, जिसमें कुछ भव्य दृश्य हैं और बहुत सारे  एक्शन सीन भी हैं।"  
विज्ञापन

3 of 4
जयेशभाई जोरदार के साथ रिलीज होगा ट्रेलर - फोटो : social media
जयेशभाई जोरदार के साथ सिनेमाघरों में दिखेगा ट्रेलर
'पृथ्वीराज' ट्रेलर की थिएट्रिकल रिलीज अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के साथ की जाएगी। सूत्र ने यह भी बताया कि " बड़े पर्दे पर यह ट्रेलर आपको फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए मजबूर करेगा। मेकर्स ने यह तय किया है कि जो भी दर्शक जयेशभाई जोरदार देखने के लिए सिनेमा हॉल जाएगा, उसे बड़े पर्दे पर पृथ्वीराज की एक झलक देखने को मिलेगी।" यह भव्य ट्रेलर लॉन्च 'पृथ्वीराज' के लिए मार्केटिंग कैंपेन की शुरुआत करेगा, जो 24 दिनों तक चलेगा। इस कैंपेन के तहत पूरी टीम फिल्म के प्रचार के लिए कई शहरों में जाएगी और इसके साथ ही इसमें फिल्म का म्यूजिक लॉन्च भी शामिल होगा।
विज्ञापन

4 of 4
Prithviraj - फोटो : Instagram
अक्षय से काफी उम्मीदें
'पृथ्वीराज' को इस साल की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इसके साथ ही यह अक्षय कुमार की अब तक की सबसे महंगे बजट वाली फिल्मों में से एक होगी। फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह हिंदी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट के दरवाजे दोबारा खोलेगी। 'पृथ्वीराज' के अलावा अक्षय कुमार  रक्षा बंधन, मिशन सिंड्रेला, राम सेतु और सेल्फी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें