यह तो जगजाहिर है कि जब फिल्मों की रिलीज की तारीखों की बात आती है तब सलमान खान और शाहरुख खान त्योहारी स्लॉट पसंद करते हैं। बीते कई सालों से ईद पर सलमान का दबदबा रहा है, वहीं दिवाली पर शाहरुख खान की धूम देखने को मिली है। पिछले साल जहां सलमान खान ने दिवाली पर अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और ईद पर 'किसी का भाई किसी जी जान' रिलीज की थी। वहीं, शाहरुख खान गणतंत्र दिवस पर अपनी दो फिल्में 'पठान' और क्रिसमस पर 'डंकी' लेकर आए थे। हालांकि, इस साल यह गेम अलग होने वाली है। सलमान और शाहरुख खान दोनों ईद और दिवाली पर कोई फिल्म नहीं लेकर आ रहे हैं। हालांकि, आपको त्योहार पर मनोरंजन का भरपूर डोज मिलेगा, क्योकिं कार्तिक आर्यन से लेकर अक्षय कुमार तक त्योहार पर अपनी फिल्में लेकर आ रहे हैं-