फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड से गायब हो गए ये 8 खान स्टार्स, कई का तो पूरा नाम भी नहीं जानते लोग

Tue, 01 Jan 2019 11:20 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड पर पिछले दो दशकों के ज्यादा समय से भी फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान कब्जा जमाकर बैठे हैं। आज के दौर में इनके नाम से ही सिनेमा हॉल में खचाखच भीड़ जमा होती है। फिल्म जगत का कोई भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर इनके साथ काम करने में कभी हाथ पीछे नहीं खींचता है। लेकिन इन तीनों खान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में और भी खान रहे हैं जिनके लोग नाम तक भी नहीं जानते..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

इमरान खान

2 of 9
imran khan
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के नंबर वन खान में से एक सुपरस्टार आमिर खान की, जिनके भांजे इमरान खान का बॉलीवुड करियर बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। उन्होंने साल 2008 में फिल्म जाने तू या जाने ना से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इमरान की ये फिल्म हिट साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद किडनैप, लक, ब्रेक के बाद, एक मैं और एक तू, गौरी तेरे प्यार में जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप हुईं। 
विज्ञापन

सरफराज खान

3 of 9
सरफराज खान
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचान रखने वाले एक्टर कादर खान को कौन नहीं जानता। कादर के परदे पर आती ही लोगों का हंसना शुरू हो जाता था। हालांकि कादर ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह का किरदार निभाया है लेकिन उन्हें असल पहचान कॉमेडी किरदारों से मिली। लेकिन आपको बता दें कि कादर खान के बेटे सरफराज खान भी कई फिल्मों में साइड एक्टर नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'क्या यही प्यार है' (2002), 'मैंने दिल तुझको दिया' (2002), तेरे नाम (2003) 'बाजार' (2004), 'वादा' (2005), 'मिलेंगे मिलेंगे' (2012) जैसी फिल्मों में काम किया। सरफराज आखरी बार 2013 में आई फिल्म 'रमैया वस्तावैया' में नजर आए थे। लेकिन आज भी बहुत लोगों को पता है कि सरफराज एक्टर कादर खान के बेटे हैं। 

साहिल खान

4 of 9
Sahil Khan - फोटो : Instagram
अपनी दमदार बॉडी को लेकर मशहूर हुए एक्टर साहिल खान भी बॉलीवुड में ज्यादा टिक नहीं पाए और वह अधिकतर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनका अफेयर टाइगर श्रॉप की मां आयशा के साथ बताया जाता है। लेकिन आयशा ने इन बातों को गलत बताया है। बता दें कि साहिल ने बतौर एक्टर 2001 में आई फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था। इसके बाद 'एक्सक्यूज मी' (2001), 'यही है जिंदगी' (2005), 'डबल क्रॉस' (2005), 'अलादीन' (2005), 'रामा द सेवियर' (2005) जैसी फिल्में की। लेकिन सभी फिल्में चली नहीं।
विज्ञापन

5 of 9
फरदीन खान
क्यूटनेस, चॉर्मिंग पर्सनैलिटी से पहचान रखने वाले एक्टर फरदीन खान बहुत ही हैंडसम एक्टर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़े कई साल हो चुके हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ रेस्टोंरेट के बाहर देखा गया था जहां उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो वह साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से बड़े परदे पर उतरे थे। इसके बाद फिल्म 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'भूत', 'जानशी', 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'ऑल द बेस्ट', 'देव', 'लाइफ पाटर्नर', 'एसिड फैक्ट्री' में वह दिखाई दिए। कुल मिलाकर उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा। 
विज्ञापन

6 of 9
shadab khan
बॉलीवुड के गब्बर अमजद खान आज भी लोगों के दिलो-दिमाग पर छाए हुए हैं। लेकिन उनके बेटे शादाब खान को आज भी कोई नहीं जानता। एक्टर शादाब ने साल 1996 में आई फिल्म राजा की आएगी की बारात से फिल्मों में कदम रखा था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक ही हफ्ते में दम तोड़ दिया। पिता के स्टारडम के चलते जो थोड़ा बहुत उन्हें काम मिला था उसमें वह खुद को साबित नहीं कर पाए और फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी में चल गए। बाद में उन्होंने लेखनी में कोशिश कर पिता अमजद खान की बायोग्राफी लिखी।
विज्ञापन

7 of 9
फराज खान
70 के दशक में बॉलीवुड में विलेन के खास बॉडीगार्ड और केयरटेकर बनने वाले एक्टर यूसुफ खान का फिल्मी करियर तो सही रहा लेकिन उनके बेटे फराज खान को आज भी कोई नहीं जानता। फराज को साल 1996 में आई फिल्म फरेब से बड़े परदे पर देखा गया। लेकिन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ फिल्म मेहंदी में उन्हें नई पहचान मिली जो जल्द ही छुप गई। उनकी आखिरी फिल्म साल 2001 में दिल ने फिर याद किया था। 2021 में फराज का निधन हो गया था।

8 of 9
aa
बॉलीवुड के लॉयन माने जाने वाले एक्टर अजीत कुमार के बेटे शहजाद खान बिल्कुल अपने पिता के जिरोक्स कॉपी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने ही पिता की नकल की लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उनकी फिल्मों की लिस्ट में 'कयामत से कयामत तक' (1988), अंदाज अपना अपना (1994), बरसात (1995), 'घरवाली बाहर वाली' (1998), 'हंसते हंसाते' (1998), 'मेरा साया' (2000), 'दिल बेचारा प्यार का मारा' (2004) शामिल है। 
विज्ञापन

9 of 9
faisal khan
आखिर में बात करेंगे आमिर खान के भाई फैजल खान की। फैजल को दर्शक फिल्म मेला 2001 से जानते हैं। इस फिल्म में खुद आमिर खान भी थे। लेकिन जो स्टारडम आमिर खान के पास है फैजल को वो मुकाम कभी हासिल ना हो पाया। ऐसे में लगातार डूबते करियर की वजह से वह अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठे थे। यहां तक कि एक बार वह बिना बताए घर से भी भाग गए थे। लेकिन वापस आने के बाद उन्होंने भाई आमिर पर उन्हें कैद करके रखने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्हें दवाईयां भी दी जाती थी। फैजल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'प्यार का मौसम' (1969), 'मेला' (2000), 'बॉर्डर हिन्दुस्तान की' (2003), 'बस्ती' (2003), 'चांद बुझ गया' (2005) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें