फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही ये 8 एक्टर कर चुके थे शादी, तीन का तो हो चुका है तलाक

Tue, 11 Jun 2019 10:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood Stars - फोटो : social media
बॉलीवुड में प्यार, मोहब्बत और इश्क देखने को मिल ही जाता है। यहां कुछ ऐसे स्टार भी जिन्होंने पहले अपना जीवनसाथी चुना और उसके बाद अपने करियर की शुरुआत की। शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाले कई स्टार्स की किस्मत चमक गई। आज हम आपको ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 9
Aamir Khan Reena Dutta - फोटो : twitter
आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्त से की थी। इसके बाद आमिर ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म कयामत से कयामत तक में मुख्य भूमिका निभाई। हालाकि वो इससे पहले बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम कर चुके थे। आमिर और रीना का तलाक साल 2002 में हो गया था। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 9
shah rukh khan, gauri khan - फोटो : social media
शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक है। शाहरुख खान गौरी को बचपन से जानते थे। शाहरुख ने साल 1991 में गौरी से शादी कर ली। इसके बाद 1992 में उन्होंने दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। गौरी उनके लिए काफी लकी हैं।

4 of 9
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
बॉलीवुड में सबसे तेजी से उभरते एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से साल 2008 में शादी की। शादी से पहले दोनों 8 साल तक रिलेशन में रहे। आयुष्मान ने अपना करियर बतौर वीजे शुरू किया था लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री 2012 में फिल्म विक्की डोनर से हुई।
विज्ञापन

5 of 9
मुंबई फरहान अख्तर-अधुना भभानी - फोटो : ANI
जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जिन्हें मल्टी टैलेंटेड कहा जाता है। फरहान ने साल 2000 में अधुना भबानी अख्तर से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में उन्होंने बतौर निर्देशक दिल चाहता है के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा। हालाकि एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने फिल्म द फकीर ऑफ वेनिस से की। फरहान और अधुना का तलाक 2017 में हो गया था।
विज्ञापन

6 of 9
माना शेट्टी
सुनील शेट्टी ने भले ही इन दिनों बॉलीवुड से दूरी बना ली हो लेकिन एक समय में उनकी फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती थीं। बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी ने साल 1991 में माना शेट्टी से शादी की थी। जबकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शादी के एक साल बाद फिल्म बलवान से की।
विज्ञापन

7 of 9
Arjun Rampal - फोटो : social media
अभिनेता अर्जुन रामपाल में साल 1991 में मेहर जेसिया से शादी की थी। बॉलीवुड में अर्जुन ने अपना डेब्यू शादी के 10 बाद फिल्म दीवानापन से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिया मिर्जा थीं। हालाकि अर्जुन और मेहर का रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाया। बीते साल ही दोनों ने तलाक ले लिया।

8 of 9
R. Madhavan, Sarita Birje - फोटो : social media
एक्टर आर माधवन ने साल 1999 में अपनी ही स्टूडेंट सरिता बिरजे से शादी कर ली थी। माधवन में अपने करियर की शुरुआत एक टीवी सीरियल से की थी। जबकि उन्होंने साल 2000 में तमिल फिल्म Alaipayuthey से अपना डेब्यू किया था।
विज्ञापन

9 of 9
raj kapoor and krishna kapoor
बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर ने भी अपना करियर शुरू करने से पहले शादी कर ली थी। साल 1946 में उन्होंने कृष्णा कपूर को अपना जीवन साथी बना लिया। वैसे तो राज कपूर ने 10 साल की उम्र में ही फिल्म इकबात में बतौर बाल कलाकार काम किया था लेकिन सही मायने में उनका डेब्यू शादी के एक साथ बाद 1947 में रिलीज हुई फिल्म नील कमल से हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें