फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह के संन्यास लेते ही अनुष्का शर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट तो युवी ने ही कर दी खिंचाई

Tue, 11 Jun 2019 10:49 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Yuvraj Singh
इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय संन्यास का एलान कर दिया। मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करते हुए युवराज ने इसकी घोषणा की। युवराज सिंह ने कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसे फैन्स कभी नहीं भुला सकते। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने युवराज के लिए एक खास मैसेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
Anushka, Yuvraj - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने युवराज को योद्धा बताया है। उन्होंने युवराज को सभी यादों के लिए धन्यवाद दिया और लिखा है कि वे एक वॉरियर और लोगों के लिए प्रेरणा हैं। अनुष्का ने युवराज को उनकी अली इनिंग के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
Anushka, Yuvraj, Virat - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर युवराज सिंह ने भी रिप्लाई किया है। उन्होंने इस कमेंट करते हुए लिखा- थैक्यू रोजी भाभी, ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे। 
 

 

4 of 7
virat kohli yuvraj singh
विराट कोहली और युवराज सिंह का गहरा दोस्ताना है। दोनों एक साथ कई बार आपस में मस्ती करते भी देखा गया है। इन दोनों की मस्ती में अनुष्का शर्मा भी हिस्सा रहती हैं। अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर युवराज सिंह ने उन्हें रोजी भाभी कहकर बधाई दी थी। वो अक्सर अनुष्का को इसी नाम से बुलाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
anupam kher poem
अनुष्का के अलावा अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- युवराज आपने दुनिया भर के लाखों भारतीयों को न केवल एक महान क्रिकेटर के रूप में, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी प्रेरित किया है, जो केवल विजेता रहा है। आप जैसे लोग रिटायर नहीं होते। हम हमेशा आपकी ताकत और साहस की सराहना करेंगे।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
Neha Dhupia
नेहा धूपिया ने लिखा- जब भी मुझसे ये सवाल किया जाएगा कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो मैं हमेशा आपका नाम लूंगी। और यह कभी बदलने वाला नहीं है। युवराज आपको हमेशा याद किया जाएगा। नेहा के पति और अंगद बेदी ने भी युवराज के लिए ट्वीट किया।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Varun Dhawan - फोटो : instagram
वरुण धवन ने लिखा कि 'शुक्रिया युवराज सिंह उन सभी यादों के लिए।' अनुष्का शर्मा ने भी युवराज सिंह के लिए ट्वीट किया। बता दें युवराज सिंह ने कैंसर से जुझते हुए भारत को 2011 के विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे में 8 हजार 701 रन बनाए हैं। युवी ने साल 2000 में केन्या के खिलाफ वन-डे में डेब्यू किया था और अपना आखिरी एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें