फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 7 बॉलीवुड फिल्मों को देख क्राइम करने पर मजबूर हुए थे लोग, एक को मारकर बांध में डाल दी थी लाश

Sun, 15 Jul 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Bollywood
बॉलीवुड में एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट फिल्में बनाई जाती हैं।  इसके अलावा समाजिक मुद्दों और अपराध को लेकर भी परदे पर बड़ी सच्चाई पेश की जाती है। कुछ फिल्में होती हैं जिनसे दर्शक अपना इन्जॉय करते हैं तो कुछ ऐसी भी हैं जो लोगों को क्राइम करने पर मजबूर और गलत राह पर ले जाती हैं...ऐसे में बात करेंगे उन 7 बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो किसी भी व्यक्ति की मानसिकता को बदल उसे अपराध के रास्ते पर ले जा सकती है..
विज्ञापन

2 of 8
दृश्यम फिल्म - फोटो : फिल्म पोस्टर
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृ्श्यम' की। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर भोपाल में एक व्यक्ति और उसके भांजे ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी लाश को हाथीकेड़ा बांध में फेंक दिया था। ये सारा मामला तब सामने आया जब मृतक की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दोनों अपराधियों ने इस क्राइम के पीछे की वजह फिल्म को ही बताया था।  
विज्ञापन

3 of 8
Bollywood
फिल्म 'खोसला का घोंसला' साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर बोमन ईरानी को फ्रॉड प्रॉपर्टी डीलर के रूप में दिखाया गया है जो धोखाधड़ी करके लोगों की जमीनें हत्या लेता है। इसी कहानी से प्रेरित होकर दिल्ली विकास प्राधिकरण के सदस्यों ने पहले से ही बेची जा चुकी पॉपर्टी के जाली कागजात बनाकर लोगों को चूना लगाया था।  

4 of 8
john abraham
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम' से तो हर कोई वाकिफ है। फिल्म में एक्टर जॉन अब्राह्म ने एक चोर की भूमिका निभाई थी इसमें उनके साथ उनके तीन साथी और भी शामिल थे। वहीं, इस फिल्म से तो नौजवानों ने सड़कों और गलियों में बाइक दौड़ाना शुरू कर दिया था। लेकिन दक्षिण राज्य केरल में चेलेंब्रा बैंक के नीचे तक सुरंग बनाकर एक समूह 8 करोड़ रुपये लूट के ले गया था। 
विज्ञापन

5 of 8
स्पेशल 26 - फोटो : YouTube
फिल्म 'स्पेशल 26' को देखकर एक 8 लोगों के समूह ने गारमेंट डीलर के स्टोर से 1.5 करोड़ रुपये साफ कर लिए थे। वे सभी आयकर अधिकारी बन अपने साथ नकली वारंट और फेक आईडी भी लाए थे।  
विज्ञापन

6 of 8
Bollywood
फिल्म 'ओए लक्की, लक्की ओए' को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिली थी। यह फिल्म एक चोर पर आधारित थी। लेकिन इस फिल्म से प्रेरणा ले इसरार नामक एक व्यक्ति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 180 कारों की चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

7 of 8
मुन्ना भाई MBBS

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। बता दें कि इस फिल्म से प्रेरित होकर दिल्ली में एक समूह ने छात्रों को परीक्षाओं में एसएमएस के जरिए उत्तर भेजने शूरू कर दिये थे। ऐसा वे सिर्फ 10वीं और 12वीं के बोर्ड एक्जाम में किया करते थे। खबर थी कि इस अपराध में दिल्ली पुलिस एक सब-इंस्पेक्टर का नाम भी शामिल था। 

विज्ञापन

8 of 8
bollywood flashback amitabh bachchan mehmood bombay to goa
आखिर में बात करेंगे फिल्म 'बोम्बे टू गोवा' की जिसे देखकर एमएनसी कंपनी में काम करने वाले तीन साथियों ने बर्तन स्टोर को लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने बताया कि वे फिल्म 'बोम्बे टू गोवा' को देखकर ऐसा करने पर मजबूर हो गए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें