फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बागी 2' के ये 5 दमदार डायलॉग आपको फिल्म देखने पर मजूबर कर देंगे

Thu, 22 Feb 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Baaghi 2‬
टाइगर और दिशा की लव स्टोरी बॉलीवुड की चकाचौंध के बीच काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। अब उनका यही रोमांस आने वाली फिल्म 'बागी 2' में दिखाई देगा। इस फिल्म के ट्रेलर को धमाकेदार अंदाज में मुंबई में लॉन्च किया गया। जिसे देखने के बाद टाइगर का जबरदस्त एक्शन आपका दिल जरूर जीत लेगा तो वहीं दिशा की मासूमियत आपको थियेटर जाने पर मजबूर कर देगी। इन सबके अलावा अगर कोई और चीज आपको इंप्रेस कर देगी तो वो है जबरदस्त डायलॉग। तो चलिए आपको इस फिल्म के 5 दमदार डायलॉग बताते हैं जो इस फिल्म की जान है।
विज्ञापन

2 of 6
Baaghi 2‬
ट्रेलर की शुरुआत में ही एक फौजी किसी शख्स से कह रहा है - 'वन मैन आर्मी के बारे में सुना है, वो अकेला ही पूरी फौज के बराबर है।'
विज्ञापन

3 of 6
Baaghi 2‬
एक सीन में कुछ लोग टाइगर को पकड़कर उसे काफी पीटते हैं। इसी दौरान टाइगर और पुलिसवालों के बीच का यह डायलॉग काफी इंप्रेसिव है। 'यह तो फौजी है हमने तुझे बेवजह इतना टॉर्चर किया। जो तेरा टॉर्चर है वो मेरा वार्मअप है।'   
 

4 of 6
Baaghi 2‬
ट्रेलर में मनोज बाजपेयी कहते हुए दिखाई देते हैं-  'कहावत सुनी है..एक सड़ा हुआ आम पूरी पेटी को बर्बाद कर देता है।'
विज्ञापन

5 of 6
Baaghi 2‬
इसी बीच रणदीप हुड्डा की आवाज में एक डायलॉग कहा गया है - 'इतना तोडूंगा कि अकड़ नजाकत में बदल जाएगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Baaghi 2‬
ट्रेलर में एक और दमदार डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है। 'इस लड़ाई में उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा और तुम्हारा कुछ बचेगा नहीं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें