फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि ही नहीं, बॉलीवुड के ये 5 सेलिब्रेटी भी बचपन में हो चुके हैं यौन शोषण का शिकार

Thu, 10 Jan 2019 01:40 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 6
bollywood - फोटो : self
बॉलीवड की दुनिया में लोगों को सिर्फ चकाचौंध ही नजर आती है, लेकिन इस दुनिया में काम कर रहे लोगों की जिंदगी का एक पहलु ऐसा भी है जो हमें अंधेरे से रूबरू कराता है। बता दें ब़ॉलीवुड को बेहतरीन फिल्में देकर समाज को जागरूक करने वाले लोगों ने बेशक बहुत शोहरत बटोरी हो, लेकिन उनको अपनी जिंदगी में एक समय पर ऐसी दर्द और झंझोड़ देने वली चीजों से गुजरना पड़ा है। कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जिन्हें अपने बचपन में ये दर्द झेलना पड़ा। बचपन में मिले इस दर्द से उभरकर ही ये सितारे बुलंदियों पर पहुंचे में कामयाब रहे...
विज्ञापन

2 of 6
kalki koechlin
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। कल्कि ने अपने करियर की शुरूआत साल 2009 में आई फिल्म देव डी से की थी। इस फिल्म में कल्कि की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा ...कल्कि को एक के बाद एक नए प्रोजैक्ट्स मिलने लगे थे, लेकिन उनके जीवन से जुड़ी एक और सच्चाई थी। कल्कि ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जब काफी छोटी थीं तो उनका यौन शोषण हुआ। उन्होंने इसे जीवन का एक बुरा अनुभव बताया। कल्कि ने इस बुरे तजुर्बे से निकलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

3 of 6
somy ali
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। पाकिस्तान की सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज पांच साल की उम्र में वह यौन शौषण का शिकार हुईं थी। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं। 

4 of 6
anurag kashyap
बॉलीवुड को गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप भी यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। बता दें अनुराग कश्यप को कई सालों तक लागातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि उस बुरे सपने से उनका निकालना मुश्किल था, लेकिन वह उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए
विज्ञापन

5 of 6
सोफिया हयात
बात करें मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात की तो वह आए दिए अपने बोल्ड हरकतों को लेकर चर्चा में बनी रहती है, कुछ समय पहले सोफिया ने एक नन का रुप भी अख्तियार किया था। सोफिया हयात मॉडल और अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। ब्रिटिश में जन्मी सोफिया ने भी अपने बारे में यह खुलासा किया था। कि उनके चाचा ने दस साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया था। उन्हें इस दर्द से निकलने में काफी समय लगा था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लेडी गागा - फोटो : twitter
दुनियाभर में मशहूर गायिका लेडी गागा अपनी सिंगिंग और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कुछ समय पहले लेडी गागा ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया। इस मशहूर सिंगर ने बताया कि 18 साल की उम्र में उनके साथ बलात्कार हुआ। लेडी गागा ने बताया थी कि इस घटना ने उन्हें तोड़ के रख दिया था, मगर वो इससे आगे निकलीं और अपना मुकाम बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें