फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं पहली बार पति के लिए रखेंगी करवा चौथ का व्रत, ये एक्ट्रेस तो प्रेग्नेंट भी है

Sat, 27 Oct 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
करवा चौथ का बेहद खास होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पत्नी करवा चौथ का उपवास रखती है। करवा चौथ के त्यौहार को बॉलीवुड हसीनाएं भी बड़े ही धूम धाम से मनाती हैं। आम लोगों की जिंदगी में पहला करवाचौथ जितना खास होता है, उतना ही बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के लिए भी ये त्योहार महत्वपूर्ण है। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल पहली बार अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Anushka and Virat Kohli - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने पिछले साल विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए। दोनों में गुपचुप तरीके से इटकी में शादी कर ली। बाद में अपने फैंस को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। हालांकि बाद में मुंबई और दिल्ली में इन्होंने अपनी शादी की ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस साल अनुष्का शर्मा पहली बार अपने पति विराट कोहली के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor - फोटो : instagram
सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल 8 मई को शादी की थी। दोनों की शादी में पूरा बॉलीवुड झूमता नजर आया था। अब ऐसे में बॉलीवुड की फैशन आइकॉन का भी ये पहला करवा चौथ होगा तो जाहिर है अपने पति के लिए सोनम कपूर भी करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

4 of 6
neha dhupia - फोटो : instagram
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं। अब ऐसे में नेहा का व्रत रखना तो बनता ही है। हालांकि नेहा धूपिया मां भी बनने वाली है तो ये जरूर हो सकता है कि नेहा इस बार व्रत न रखें लेकिन पति की लंबी उम्र के लिए वह पूजा तो जरूर करेंगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
prince yuwika - फोटो : अमर उजाला
युविका चौधरी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की शादी इसी महीने हुई है। शादी के बाद युविका का ये पहला करवा चौथ है तो जाहिर है वो प्रिंस की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखने वाली हैं। युविका चौधरी अपनी शादी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रेया सरन - फोटो : instagram
श्रेया सरन
फेमस एक्ट्रेस श्रेया सरन ने भी इसी साल 12 मार्च को अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई से शादी की है। तो इस साल श्रेया का भी ये पहला करवा चौथ है। वह अपने पति के लिए जरूर व्रत रखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें