फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 20 अभिनेत्रियों ने ऋषि कपूर के साथ किया डेब्यू, कुछ अब भी मौजूद तो कुछ गुमनामी में

Thu, 30 Apr 2020 08:37 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 21
Rishi Kapoor - फोटो : instagram
वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर आज हिंदी सिनेमा को शोक में डूबा छोड़ गए हैं। साथ ही उन्होंने अपने पीछे छोड़े हैं कुछ ऐसे रिकॉर्ड जो शायद आने वाले समय में किसी भी अभिनेता के लिए छू पाना भी मुश्किल हो। उनमें से एक है सबसे ज्यादा नई अभिनेत्रियों को सिनेमा में उनकी शुरुआत करवाना। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां 21वीं सदी में भी लगातार फिल्मों में सक्रिय रहीं और कुछ गुमनामी के अंधेरे में खो गईं। आज हम आपको बताते हैं ऐसी 20 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत ऋषि कपूर के साथ की।
विज्ञापन

2 of 21
Rishi Kapoor Dimple Kapadia - फोटो : social media
डिंपल कपाड़िया
ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर के साथ 1970 में आई फिल्म 'मेरा नाम जोकर' से बाल कलाकार के रूप में की थी। एक वयस्क कलाकार के रूप में फिल्मों में उनकी एंट्री 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से हुई। इस फिल्म में उनके साथ मात्र 16 साल की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया थीं। फिल्म बहुत बड़ी हिट हुई जो इन दोनों से किसी ने आशा भी नहीं की होगी। हालांकि उसके कुछ समय बाद राजेश खन्ना के साथ शादी करके डिंपल लाइमलाइट से दूर हो गईं। डिंपल अभी भी कुछ फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आ जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 21
rishi kapoor, kajal kiran - फोटो : social media
काजल किरण
काजल किरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1977 में आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' से की। इस फिल्म में वह आमिर खान के अंकल तारिक के साथ नजर आईं। हालांकि इस फिल्म में वह ऋषि कपूर से प्यार करती हैं और उन्हीं से शादी भी करना चाहती हैं। इस फिल्म को अगर छोड़ दिया जाए तो काजल ने लगभग 20 और फिल्मों में काम किया है।

4 of 21
rishi kapoor, shoma anand - फोटो : social media
शोमा आनंद
शोमा आनंद ने 1976 की फिल्म 'बारूद' में एक छोटा सा किरदार किया था लेकिन हम उन्हें अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कुली' से याद करते हैं। उन्हें सबसे ज्यादा उस एक गीत के लिए याद किया जाता है जिसमें वह और ऋषि कपूर दोनों जमकर शराब पी लेते हैं और गाना गाते हैं, मुझे पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को। इस अभिनेत्री ने टीवी धारावाहिक 'हम पांच' में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने सलमान खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'शादी करके फंस गया यार' और फिल्म 'हंगामा' में परेश रावल की पत्नी का भी शानदार किरदार निभाया है।
विज्ञापन

5 of 21
bhawana bhatt - फोटो : social media
भावना भट्ट
भावना एक गुजराती अभिनेत्री थीं जिन्होंने 1975 में आई फिल्म 'दो जासूस' में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में ऋषि कपूर के साथ 1978 में आई फिल्म 'नया दौर' से हिंदी सिनेमा में शुरुआत की। इनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था इसलिए जल्दी ही वो गुमनामी के अंधेरे में खो गईं।
विज्ञापन

6 of 21
rishi kapoor - फोटो : social media
जया प्रदा
जया प्रदा ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सबसे पहले मुख्य अभिनेत्री के रूप में एक तेलुगू फिल्म में नजर आईं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत ऋषि कपूर के साथ 1979 में आई फिल्म 'सरगम' से की। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद इन दोनों ने फिल्म सिंदूर, घर घर की कहानी, घराना, पराया घर और धरतीपुत्र में भी साथ काम किया।
विज्ञापन

7 of 21
radhika - फोटो : social media
राधिका
राधिका तमिल सिनेमा की एक बहुत बड़ी अभिनेत्री हैं। जब उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमानी चाहिए तो उन्होंने 1986 में आई फिल्म 'नसीब अपना अपना' से ऋषि कपूर की पहली पत्नी के रूप में शुरुआत की। उन्होंने हिंदी में ही तीन फिल्मों में और काम किया लेकिन सभी फिल्में फ्लॉप रहीं। इसके बाद राधिका फिर से तमिल सिनेमा में ही लौट गईं।

8 of 21
Rishi Kapoor - फोटो : file photo
नसीम
नसीम ने वर्ष 1976 में आई हिंदी फिल्म 'कभी कभी' में मुख्य अभिनेता अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान की बेटी का किरदार निभाया है। फिल्म में वह ऋषि कपूर से प्यार करती हैं जो कि पहले से ही नीतू सिंह से प्यार करने लगे थे। इस फिल्म के बाद कोई जानकारी नहीं है कि नसीम ने किसी फिल्म में काम किया या नहीं।

9 of 21
rishi kapoor - फोटो : file
प्रियंका (Preyanka)
दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने वर्ष 2007 में एक फिल्म 'सांभर सालसा' बनाई। उन्होंने इस फिल्म को लिखा भी और निर्देशित भी किया। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य कलाकारों के रूप में ऋषि कपूर, प्रियंका और एक और नई अभिनेत्री जूलिया सर्वेंटीज को लिया।

10 of 21
rishi kapoor, ranjeeta - फोटो : फाइल
रंजीता
रंजीता हिंदी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 1976 में आई फिल्म 'लैला मजनूं' से ऋषि कपूर के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 1978 की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' और 1985 में फिल्म 'जमाना' में भी एक साथ काम किया। रंजीता ने लगभग 48 फिल्में कीं जिनमें से 'सत्ते पे सत्ता' भी एक है।

11 of 21
मीता वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
मीता वशिष्ठ
फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले मीता वशिष्ठ ने टीवी धारावाहिकों में बहुत काम किया। उनकी पहली फिल्म 1989 में आई फिल्म 'चांदनी' थी जिसमें वह ऋषि कपूर के साथ नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कई अलग तरह के किरदार करना शुरू कर दिया और फिल्मों से लुप्त हो गईं।

12 of 21
zeba bakhtiar - फोटो : social media
जेबा बख्तियार
पाकिस्तान की खूबसूरत टीवी अभिनेत्री जेबा बख्तियार का करियर हिंदी सिनेमा बहुत छोटा रहा। उनकी पहली फिल्म ऋषि कपूर के साथ 1991 में आई 'हिना' रही जिसे ऋषि कपूर के पिता राज कपूर ने निर्देशित भी किया और निर्मित भी किया। ऋषि कपूर ने इस फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया है। जेबा ने कुछ पांच या छह फिल्में ही हिंदी सिनेमा में कीं और उसके बाद पाकिस्तान लौट गईं।

13 of 21
Ashwini Bhave - फोटो : social media
अश्विनी भावे
अश्विनी भावे ने 'हिना' फिल्म में ही दूसरी अभिनेत्री का मुख्य किरदार निभाया है। वह पहले से ही मराठी सिनेमा में बहुत जाना पहचाना नाम रही थीं। उन्होंने लगभग 25 हिंदी फिल्मों में काम किया जिसमें उनकी अंतिम फिल्म जैकी श्रॉफ और सलमान खान के साथ 1998 में आई फिल्म 'बंधन' रही। आजकल वह टीवी धारावाहिकों में काम करते हुए नजर आती हैं।

14 of 21
ऋषि कपूर - फोटो : SELF
शीला शर्मा
शीला शर्मा ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म 'दरार' से की। ऋषि कपूर इस फिल्म में उनके साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आए। शीला ने इसके बाद हिंदी सिनेमा में कुछ ही फिल्में कीं, जिनमें घातक, यस बॉस, मन और अजनबी शामिल हैं।

15 of 21
anita - फोटो : instagram
नताशा
नताशा को आजकल हिंदी सिनेमा में अनीता हसनंदानी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म 'कुछ तो है' से की है। नताशा ने इसके बाद अपना करियर टीवी में शुरू किया और बालाजी टेलिफिल्म्स के धारावाहिक 'कभी सौतन कभी सहेली' में खूब नाम कमाया।
 

16 of 21
अजूबा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम
सोनम ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत 1988 में आई फिल्म 'विजय' से की। इसके बाद वह 'अजूबा' में भी नजर आईं। यह दोनों ही फिल्में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ कीं। हिंदी सिनेमा में वह लगभग 29 फिल्मों में नजर आईं, जिनमें से त्रिदेव और विश्वात्मा सबसे ज्यादा याद की जाती हैं। अब वह निर्देशक राजीव राय से शादी कर चुकी हैं।

17 of 21
कुसमित सना - फोटो : फाइल
कुसुमित सना
कुसुमित सना का भी करियर हिंदी सिनेमा में ज्यादा नहीं चला। ऋषि कपूर के साथ उन्होंने वर्ष 2003 में आई फिल्म 'कुछ तो है' से फिल्मों में शुरुआत की। इसके बाद वह करीना कपूर, अभिषेक बच्चन और रितिक रोशन के साथ फिल्म 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' में नजर आईं।

18 of 21
गौतमी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौतमी कपूर
स्मृति ईरानी जिस शो में तुलसी बनीं, उनके बाद उसी शो में गौतमी कपूर ने भी तुलसी का किरदार निभाया। हम बात कर रहे हैं एकता कपूर के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की। गौतमी कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2006 में आई फिल्म 'फना' से की। इस फिल्म में आमिर खान, काजोल और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में हैं। गौतमी ने इसमें काजोल की दोस्त का किरदार निभाया है।

19 of 21
Sanaya Irani - फोटो : file
सनाया ईरानी
मॉडलिंग की दुनिया से हिंदी सिनेमा में फिल्म 'फना' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं सनाया ईरानी ने भी ऋषि कपूर के साथ ही अपनी शुरुआत की है। फिल्म में सनाया भी गौतमी कपूर की तरह काजोल की दोस्त के रूप में ही नजर आईं। इसके बाद वह टीवी में और ज्यादा सक्रिय हो गईं। हालांकि आजकल तो वह कुछ और फिल्में भी करने लगी हैं। 

20 of 21
ऋषि कपूर - फोटो : फाइल
गौतमी
गौतमी तमिल सिनेमा की एक बहुत बड़ी अभिनेत्री थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में वर्ष 1983 में ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'नकाब' से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उनका हिंदी सिनेमा में करियर बहुत लंबा नहीं चला। और वह फिर से दक्षिण भारतीय सिनेमा में लौट गईं।
विज्ञापन

21 of 21
Rishi Kapoor - फोटो : Social Media
विनीता
विनीता का भी फिल्मों में करियर बहुत ज्यादा लंबा नहीं रहा है। उन्होंने वर्ष 1988 में फिल्म 'जनम जनम' से मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वह इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ ही नजर आईं। हालांकि इससे पहले 1981 में आई फिल्म 'साजन की सहेली' में वह एक छोटा सा किरदार कर चुकी थीं। विनीता ने अपने पूरे सिनेमाई करियर में लगभग नौ फिल्में कीं, जिसमें हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें