parveen babi
- फोटो : file photo
परवीन बाबी
परवीन बाबी ने अपनी बिंदास इमेज, ग्लैमर और जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने की अदा के चलते खास जगह बनाई। खूब पैसा और नाम कमाया, उनके कई रिश्ते बने और टूटे। फिर स्किजोफ्रीनिया ने उनकी जिंदगी को ऐसे अंधेरे में धकेला जहां से एक दिन उनकी मरने की ही खबर आई। जब कई दिनों तक घर के बाहर से अखबार और दूध के पैकेट किसी ने नहीं हटाए तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अभिनेत्री का शव निकाला था।