फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शादी किए ही बहुत खुश हैं ये 15 बॉलीवुड स्टार्स, इन 3 बड़े नामों से ही मशहूर है फिल्म इंडस्ट्री

Fri, 24 May 2019 07:15 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
Stars - फोटो : social media
बॉलीवुड अपने आप में बहुत बड़ा परिवार है यहां आने के बाद कोई एक्टर और एक्ट्रेस खुद को अकेला महसूस नहीं करता हैं। यहां पर इनकी अलग ही दुनिया होती है। लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ बॉलीवुड स्टार्स अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं उन फिल्मी स्टार्स की जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। आइए जानते हैं इनके बारे में.. 
विज्ञापन

2 of 16
karan johar - फोटो : instagram
दिग्गज फिल्म मेकर करण जौहर भी अभी सिंगल ही जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन उन्हें एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना पसंद थी और उन्होंने ट्विकल को ऑफर भी किया था। लेकिन ट्विंकल ने करण के इस पर्पोजल को ठुकरा दिया। फिलहाल करण सेरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बन चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 16
Nagma
1990 में फिल्म बागी से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस नगमा ने अभी तक शादी नहीं की है। उनकी उम्र 44 साल है और वह बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

4 of 16
tabu
फिल्म विजयपथ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस तबू की उम्र 47 साल है और अभी तक शादी का कोई प्लान नहीं है। खास बात यह है कि इनकी पहली फिल्म विजयपथ (1994) में उनके साथ अजय देवगन थे और हाल ही में आई फिल्म दे दे प्यार दे में भी वह अजय के साथ नजर आई हैं। 
विज्ञापन

5 of 16
sushmita sen
मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की खूबसूरती का हर कोई दिवाना है। लेकिन सुष्मिता ने भी अभी तक शादी नहीं की है। उन्हें कई हिट फिल्मों में देखा गया है जिनमें बीवी नंबर वन, मैं हू ना, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मे शामिल हैं। बता दें कि 43 वर्षीय सुष्मिता इन दिनों अपने से 15 साल छोटे लड़के को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 16
ameesha patel
फिल्म कहो ना प्यार है और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अभी तक कुंवारी हैं और आए दिन अपने फोटोज को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। 42 साल की अमीषा अब भी फिल्मों में काम करने की आशा रखती हैं।
विज्ञापन

7 of 16
मुंबई में एकता कपूर के साथ बड़ी घटना, बैग से निकले 60 हजार रुपये
टीवी सीरियल की क्वीन और एक्टर तुषार कपूर की बहन एकता कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है। हाल ही वो सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। बता दें कि फिल्मों से ज्यादा 43 वर्षीय एकता सीरियल और वेबसीरीज पर ज्यादा काम करती हैं।

8 of 16
zoya akhtar
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर और एक्टर फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर के भी हाथ अभी तक पीले नहीं हुए हैं। बता दें कि इस वक्त उनकी उम्र 46 साल हो रही हैं। 

9 of 16
salman khan - फोटो : social media
सलमान की शादी का इंतजार देश का हर नौजवान कर रहा है। सलमान 53 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी शादी को अभी कोई अता-पता नहीं है और आज बॉलीवुड में वह टॉप के सुपरस्टार हैं और फिल्म इंडस्ट्री सलमान जैसे एक्टर से ही मशहूर है।

10 of 16
sajid khan
46 साल के हो रहे फिल्म मेकर साजिद खान भी कुंवारे घूम रहे हैं। साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल की तीनों सीरिज डायरेक्ट की है। उन्होंने ही फिल्म हिम्मतवाला डायरेक्ट की थी जो कि बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। हाल में उनका नाम मीटू में उछला था जिसके बाद से वो अब बाहर नजर नहीं आते।

11 of 16
Manish Malhotra
बॉलीवुड में जाने-माने कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी 52 साल की उम्र में अभी तक शादी से बच रहे हैं। सुपरहिट फिल्म मोहब्बते में शाहरुख खान का कॉस्ट्यूम मनीष ने ही डिजाइन किया था जो काफी हिट हुआ था।

12 of 16
Akshay khanna
एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने भी अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। उनकी उम्र 44 साल है। अक्षय आज फिल्मों में निगेटिव और सपोर्टिंग रोल में ही नजर आते हैं।

13 of 16
uday chopra
यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा ने भी अभी तक किसी लड़की को अपना जीवन साथी नहीं बनाया है। बता दें कि वह आज 46 साल के हैं। 

14 of 16
Sanjay Leela Bhansali
रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट देने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने भी शादी नहीं की हैं। बता दें कि वह 56 साल के हैं और डायरेक्टर की लिस्ट में टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

15 of 16
abhay deol
एक्टर धर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल बहुत कम फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन उनके एक्टिंग के हुनर को हमेशा तारीफ मिली हैं। बता दें कि अभय की उम्र 43 साल है और वह भी कुंवारों की लिस्ट में हैं। 
विज्ञापन

16 of 16
Randeep Hooda - फोटो : social media
आखिर में फिल्म सरबजीत में काबिले तारीफ काम करने वाले 42 साल के एक्टर रणदीप हुड्डा की लाइफ में भी अभी तक कोई लड़की नहीं आई है। वह भी सिंगल ही जी रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें