फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से भी इन 10 एक्ट्रेस को ना समझें दक्षिण भारतीय, यहां-यहां से ली टॉलीवुड में एंट्री

Fri, 27 Jul 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ileana d'cruz
बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज की सुंदरता पर दर्शकों का ध्यान जाता है। ऐसे में टॉलीवुड फिल्में भी बॉलीवुड पर अपना प्रभाव छोड़ती नजर आ रही हैं। क्योंकि अब ज्यादातर फिल्में साउथ की फिल्मों का ही रीमेक बनकर सामने आ रही हैं। लेकिन दर्शक जिन एक्ट्रेसेज को दक्षिण भारतीय समझ रहे हैं, दरअसल, वे देश के अलग-अलग राज्य से तो हैं लेकिन दक्षिण भारत से तो बिल्कुल भी नहीं हैं.. तो आइए जानते हैं इन 10 एक्ट्रेस के बारे में.
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Nagma
एक्ट्रेस नगमा ने फिल्मों में तकरीबन दो दशक की पारी खेली। उन्होंने हिंदी, तमिल और तेलुगू सिनेमा में दमदार फिल्में दी। लेकिन दर्शक उन्हें साउथ की ही एक्ट्रेस मानने लगे। बता दें कि नगमा मुंबई की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Ileana
बॉलीवुड में साल 2014 में फिल्म बर्फी से एंट्री करने वाली एक्ट्रेस इलियाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हिट फिल्में दे चुकी हैं। बता दें कि वह गोवा से हैं। 

4 of 11
kajal Aggarwal
काजल अग्रवाल को कई तेलुगू और तमिल फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखा गया है। लेकिन बॉलीवुड में वह हिट एक्ट्रेस साबित ना हो सकीं। बता दें कि काजल मुंबई की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
Hansika Motwani
ब्लॉकबस्टर  फिल्म कोई मिल गया में चाइल्ड रोल में नजर आईं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने फिल्म 'तेरा सुरूर' से बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस एंट्री ली लेकिन फ्लॉप होने के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। बता दें हंसिका मुंबई से हैं।
विज्ञापन

6 of 11
Avika Gor
पॉपुलर और हिट सीरियल बालिका वधू से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अविका गौर ने साउथ  फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। उन्होंने तेलुगू फिल्म उज्याला अंपाला से डेब्यू किया है। बता दें कि अविका भी मुंबई की ही रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
भूमिका चावला
फिल्म 'तेरे नाम' से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस भूमिका चावला को साउथ में कई हिट फिल्में देने के बाद बॉलीवुड में मौका मिला। बता दें कि भूमिका ने भले ही तेलुगू और तमिल की कई फिल्मों में काम किया हो लेकिन वह दक्षिण भारतीय नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली से हैं। 

8 of 11
Namrata
एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने 'वास्तव' और 'पुकार' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और उन्होंने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की है। लेकिन नम्रता दक्षिण भारत की नहीं बल्कि मुंबई से हैं। 

9 of 11
Taapsee Pannu
बॉलीवुड में फिल्म 'नाम शबाना', 'पीकू' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी दक्षिण भारतीय नहीं हैं। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। 

10 of 11
Tamannah Bhatia
मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के चर्चे तो बॉलीवुड में भी बहुत है और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है जिसमें अजय देवगन के साथ हिम्मतवाला और अक्षय कुमार के साथ फिल्म एंटरटेनमेंट शामिल हैं। लेकिन साउथ की फिल्मों में काम करने वाली तमन्ना मूलरूप से पंजाब की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
Bollywood
आखिर में बात करेंगे साउथ की एक और पॉपुलर एक्ट्रेस चार्मी कौर की। चार्मी साउथ की कई हिट फिल्मों में आइटम नंबर और साइड रोल करती नजर आई हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह मुंबई की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें