फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 बॉलीवुड स्टार ने इस साल अपनी फिल्मों से किया नाराज, इन दो फिल्मों का नाम तक नहीं जानते लोग

Fri, 15 Jun 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Shahid Kapoor
बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं जिनमें सुपरस्टार से लेकर संघर्ष कर रहे एक्टर तक की फिल्में शामिल होती हैं। लेकिन इनमें से कुछ फिल्में हिट हो जाती है तो कुछेक का आने और जाने का पता ही नहीं चलता है। लेकिन ऐसे में कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिनके फैन्स उनकी हिट फिल्म की उम्मीद करते हैं लेकिन ये स्टार्स फ्लॉप फिल्म लाकर उनका दिल तोड़ देते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने इस साल अपनी एक्टिंग और फिल्म से अपने फैन्स को नाराज किया।
विज्ञापन

शाहिद कपूर

2 of 11
padmaavat
शाहिद कपूर ने फिल्म 'पद्मावत' में तारीफे काबिल काम किया। लेकिन इस फिल्म के मुकाबले उन्हें फिल्म 'हैदर' और 'कमीने' में जबरदस्त रोल करते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा

3 of 11
sonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा का करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। उनकी सिर्फ फिल्म 'दबंग' ही अच्छी चली है लेकिन 'फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क' में उनके काम को सराहना नहीं मिली और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई।

हर्षवर्धन कपूर

4 of 11
फाइल फोटो
एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने दो फिल्मों में काम किया है और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। बता दें कि साल 2016 में फिल्म 'मिर्ज्या' से उन्होंने डेब्यू किया था और साल 2018 में फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में एक बार फिर नजर आए थे।
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ

5 of 11
diljeet dosanjh
सुपरहिट पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अब बॉलीवुड में भी नजर आने लगे हैं। उन्हें फिल्म 'उड़ता पंजाब' और 'वेलकम टू न्यूयार्क' में देखा गया। लेकिन दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग देख उनके फैन्स नाराज हुए। 
विज्ञापन

अभय देओल

6 of 11
abhay deol
एक्टर अभय देओल अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'नानू की जानू' कुछ कमाल नहीं कर सकी जबकि फिल्म में हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी को भी एक आइटम सॉन्ग में देखा गया था। यहां तक कुछ सिनेमा प्रेमियों को तो पता नहीं चला यह फिल्म कब आई और कब चली गई।
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला

7 of 11
urvashi rautela
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। उन्होंने अभी तक गिनी-चुनी फिल्मों में ही काम किया है। लेकिन इस साल रिलीज हुई फिल्म 'हेट स्टोरी 4' में उनके रोल ने फैन्स के दिल में जगह नहीं बनाई।

टाइगर श्रॉफ

8 of 11
tiger shroff
टाइगर श्रॉफ को अगर बॉलीवुड का दूसरा सुपरहीरो कहा जाए तो गलत नहीं होगा। हालांकि फिल्म 'बागी 2' में उन्होंने काफी मेहनत की है लेकिन अभी भी उन्हें अपनी एक्टिंग पर और काम करने की जरूरत है।

सैफ अली खान

9 of 11
saif ali khan
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अब फिल्मों से गायब होते जा रहे हैं। काफी लंबे समय से उनकी कोई फिल्म हिट साबित नहीं हो रही है। फिल्म 'शेफ' और 'कालाकांडी' में उनके काम ने फैन्स को नाराज किया। यहां तक कि लोगों को पता ही नहीं कि सैफ की कोई फिल्म भी आई थी। 

सोनम कपूर

10 of 11
sonam kapoor
सोनम कपूर ने मई में अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी कर घर बसा लिया। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और 'पैडमैन' में देखा गया। लेकिन दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग दम तोड़ती नजर आई।
विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा

11 of 11
Sidharth
आखिर में बात करेंगे चॉकलेटी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की। सिद्धार्थ ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी कोई फिल्म हिट साबित नहीं हुई। इस साल उन्हें फिल्म 'अय्यारी' में देखा गया था। लेकिन इस फिल्म से भी उन्होंने अपने फैन्स को नाराज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें