फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे पर 'संजू' देंगे फैंस को तगड़ा सरप्राइज, स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर भी ट्विटर पर बड़ा ऐलान

Fri, 15 Jun 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sanju
17 जून 2018 यानि रविवार को फादर्स डे है और इस मौके पर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी दर्शकों के लिए एक दिलचस्प तोहफा लेकर आ रहे हैं। संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का निर्देशन कर रहे हिरानी को टैग करते हुए फॉक्स स्टार ने ट्वीट कर लिखा है- 'आप अब तक का सर्वश्रेष्ठ संडे इन्जॉय करने वाले हैं। टीम संजू फादर्स डे पर आपके लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है। बने रहिए हमारे साथ।'
 

 
विज्ञापन

2 of 4
sanju
राजकुमार हिरानी ने फॉक्स स्टार हिंदी के ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा है- 'मैं जानता हूं, पर बता नहीं सकता। हैश टैग #SanjuSundaySurprise के साथ इस जानकारी को ट्वीट किया गया है। हो सकता है कि यह फिल्म का कोई नया गाना हो जिसे रणबीर कपूर और परेश रावल पर फिल्माया गया हो। 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Sanju poster
आपको बता दें कि रणबीर कपूर इस फिल्म में संजय दत्त के रोल में नजर आएंगे जबकि परेश रावल उनके पिता सुनील दत्त का किरदार निभाने वाले हैं। यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। संजय दत्त के लिए उनकी बायोपिक फिल्म 'संजू' की कोई स्पेशल स्क्रीनिंग नहीं होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
sanju
हाल ही में संजय ने बताया कि वह नहीं चाहते कि वह रिलीज से पहले इस फिल्म को देखें। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विक्की कौशल, जिम सरभ, मनीषा कोइराला, दिया मिर्जा, बोमन ईरानी व महेश मांजरेकर अहम किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें